*सक्ति जिले का बुद्धिस्ट,निष्पक्ष पत्रकार डॉ.भूपेंद्र लहरे,राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के प्रदेश सचिव बनाएं गए।*
राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत में बड़ा संगठनात्मक विस्तार सक्ति जिले से डॉ.भूपेंद्र लहरे को मिला संगठन में बड़ी जिम्मेदारी।

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर शक्ति
राष्ट्रीय पत्रकार संघ, भारत ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सक्ति जिले के निष्पक्ष पत्रकार डॉ.भूपेंद्र लहरे को प्रदेश सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी है। डॉ.लहरे की नियुक्ति पर पत्रकार साथियों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। संगठन ने विश्वास जताया है डॉ.भूपेंद्र लहरे अपने अनुभव एवं सक्रिय कार्यशैली से पत्रकार हितों की रक्षा, संगठन के विस्तार तथा निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
नवनियुक्त प्रदेश सचिव डॉ.भूपेंद्र लहरे ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सिंह,राष्ट्रीय प्रभारी भागवत द्विवेदी सहित छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष प्रहलाद बरेठ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे तथा पत्रकारों की आवाज़ को मजबूती से उठाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।






