नगर पालिका बांकी मोंगरा क्षेत्र में भीषण जल संकट, बीते 5 दिनों से टेपनल में नहीं आया पानी, विपक्षी पार्षदों ने ज्ञापन सौंप दी आंदोलन की चेतावनी


नगर पालिका बांकी मोंगरा क्षेत्र में भीषण जल संकट, बीते 5 दिनों से टेपनल में नहीं आया पानी, विपक्षी पार्षदों ने ज्ञापन सौंप दी आंदोलन की चेतावनी

कोरबा – नगर पालिका परिषद बाँकी मोंगरा क्षेत्र में गर्मी के समय से पानी की लगातार समस्या बनी हुई है। पूर्व में भी पत्र के माध्यम से अवगत करवाया गया कि गर्मी को देखते हुए जल की उचित व्यवस्था किया जाए, परंतु निगम प्रशासन की उदासीनता कहे या अनदेखी पिछले 5-7 दिनों से पूरा बांकी मोंगरा पेयजल संकट के दौर पर आ गया। इसी कड़ी में विपक्ष के पार्षदो ने नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास के नेतृत्व में टेपनल व्यवस्था को जल्द से जल्द दूरस्थ करने व समय पानी चलाने,उसके अलावा जब तक पानी हेतु व्यवस्था सुधर नहीं जाती तब तक टैंकर के माध्यम से पानी उपलब्ध कराने संबंधित माँग को लेकर आज पालिका में ज्ञापन सौंपा। चूंकि पालिका सीएमओ अनुपस्थिति थी,इसलिए पालिका इंजीनियर शिवा बर्मन को यह ज्ञापन सौंपा गया है,जिनके द्वारा आश्वस्त किया गया है, कि टेपनल संबंधित समस्या का निराकरण जल्द किया जाएगा व टैंकर से जरूरत के जगह पर पानी उपलब्ध करवाया जाएगा। मांग पत्र इंजीनियर को सौंपते हुए जल्द से जल्द निराकरण न करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी गई…!
इस अवसर पर पार्षद राकेश अग्रवाल,नवीन कुकरेजा,संदीप डहरिया,हेमंत शाहनी,राजकुमार मिश्रा,राजकुमारी बंसी दास,संतोष मिश्रा,नंदलाल और अनेक आमजन उपस्थित थे।





