सेक्स रैकेट का पर्दाफाश: लॉज मालिक और विवाहित महिला गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

राजनांदगांव : शहर के जमातपारा क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय में देह व्यापार की आशंका को लेकर बवाल मच गया। बताया जाता है कि यहां संदिग्ध अवस्था में मिले एक युवक की क्षेत्रवासियों ने धुनाई भी कर दी। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए कैलाश लाज के संचालक सहित एक विवाहित महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
Sushasan Tihar: सुशासन तिहार में बवाल… बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, बैरिकेड फेंके, VIDEO वायरल
बसंतपुर थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी का नाम प्रीमन कुमार जैन उर्फ अप्पू जैन, पिता सुभाष चंद जैन, उम्र 45 वर्ष, निवासी केशर नगर, गायत्री स्कूल के पास राजनांदगांव बताया जाता है। सूचना प्राप्त हुई कि जमातपारा क्षेत्र स्थित एक प्रॉपर्टी डीलर कार्यालय में संदिग्ध गतिविधियों के संचालन को लेकर स्थानीय नागरिकों में आक्रोश व्याप्त है तथा बड़ी संख्या में लोग वहां एकत्रित हो गए हैं।
मृत व्यक्ति के हाथ-पैर हिलने का चौंकाने वाला मामला, मित्तल हॉस्पिटल के डॉक्टरों पर जांच शुरू
बसंतपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। मौके पर एक संदिग्ध महिला मिली जो कैलाश लॉज संचालक प्रीमन कुमार जैन उर्फ अप्पू जैन के साथ आना बताई दोनों को पूछताछ के लिए थाना लाया गया। दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई तथा उन्हें एसडीएम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।





