ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
Chhattisgarhछत्तीसगढ

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन, छत्तीसगढ़ प्रांत की प्रथम प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक युवराज रायगढ़ में सम्पन्न

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन, छत्तीसगढ़ प्रांत की प्रथम प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक युवराज का आयोजन रायगढ़ शाखा के आतिथ्य में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में 9 जून को अग्रोहा धाम रायगढ़ में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में *राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारियों सहित प्रदेश की 26 शाखाओं से बड़ी संख्या में सदस्याओं ने सहभागिता की कार्यक्रम के प्रारंभ में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती रेखा राठी, राष्ट्रीय सचिव श्रीमती बबीता बगरिया, राष्ट्रीय अंचल प्रमुख श्रीमती रेखा महामिया, श्रीमती अनिता अग्रवाल, राष्ट्रीय नेत्रदान-अंगदान प्रमुख श्रीमती सरोज सोनालिया जी सहित सभी अतिथियों का रायगढ़ शाखा द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

CG News : महिला की शिकायत पर कथावाचक नरेंद्र नयन शास्त्री गिरफ्तार, दुष्कर्म के गंभीर आरोप में कार्रवाई

स्वागत-सत्कार के उपरांत प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमती उमा छपारिया जी की ताजपोशी बहुत ही भव्य तरीके से संपन्न हुई। इस अवसर पर नवगठित प्रांतीय कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बैनर प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में बिलासपुर शाखा ने प्रथम तथा चांपा शाखा ने द्वितीय स्थान एवं नैला शाखा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं भोजली प्रतियोगिता में बाराद्वार शाखा प्रथम एवं रायपुर उमंग शाखा द्वितीय तथा सक्ति शाखा तृतीय स्थान पर रही।वही सर्वाधिक मौजूद सदस्य संख्या की श्रेणी में सरायपाली शाखा को ट्रॉफी मिली।

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती रेखा राठी- ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि समाज और परिवार की सुदृढ़ नींव संस्कारों पर आधारित होती है। उन्होंने सभी सदस्याओं से संस्कारों के संरक्षण एवं उन्हें नई पीढ़ी तक पहुँचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अवसरों का आकाश असीमित है, किंतु संस्कारों और मर्यादाओं का बंधन जीवन को सही दिशा प्रदान करता है।

राष्ट्रीय सचिव श्रीमती बबीता बगरिया- ने सम्मेलन की विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों एवं नियमों की विस्तृत जानकारी देते हुए सभी शाखाओं को संगठन की गतिविधियों से अवगत कराया।

Chhattisgarh : जिला जेल में कैदी ने लगाई फांसी, बाथरूम में लटका मिला शव, मचा हड़कंप

प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमती उमा जी ने- अपने संबोधन में संगठन को सेवा, संस्कार, सामाजिक जागरूकता एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों तक ले जाने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने सभी शाखाओं से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। वहीं उन्होंने कहा कि *सोने की कलम तो विरासत में मिल सकती है किंतु उससे लिखना क्या है यह हमें संस्कार ही सिखाते है,*साथ ही उन्होंने महिला सशक्तिकरण पे जोर देते हुए कहा कि स्त्री एक ऐसी गुरु है, जो शर्ट के टूटे हुए बटन से लेकर व्यक्ति के टूटे हुए आत्मविश्वास तक को जोड़ने की ताकत रखती है।

कार्यक्रम के अंत में प्रांतीय अध्यक्ष ने सफल आयोजन के लिए रायगढ़ शाखा का आभार व्यक्त किया, एवं प्रांतीय सचिव श्रीमती सीमा गुप्ता ने सभी पदाधिकारियों एवं मौजूद सभी शाखा की बहनों का बैठक में उपस्थित होने के लिए धन्यवाद ज्ञापन किया। संगठनात्मक एकता और सेवा भावना के वातावरण में संपन्न हुआ प्रथम बैठक,

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026