Chhattisgarh

कुसमुंडा में कबाड़ चोरों के हौसले बुलंद, दिनदहाड़े खदान से लोहे की चोरी, पिकअप में लेकर भागते वक्त लोगों ने पकड़ा… ऊपर त्रिपुरा की तैनाती, नीचे कबाड़ की चोरी…

सतपाल सिंह

कुसमुंडा में कबाड़ चोरों के हौसले बुलंद, दिनदहाड़े खदान से लोहे की चोरी, पिकअप में लेकर भागते वक्त लोगों ने पकड़ा…

ऊपर त्रिपुरा की तैनाती, नीचे कबाड़ की चोरी…

कोरबा जिले के एसईसीएल कुसमुंडा खदान से कबाड़ की चोरी कर पिकअप वाहन में लाद कर भाग रहे वाहन को निजी कंपनी के कर्मचरियों ने दौड़ा कर पकड़ा। वाहन में रेल्वे पटरी के साथ साथ कन्वेयर बेल्ट में लगने वाले लोहे के रोलर, वहीं निजी कंपनी लोहे के नए नए खिड़की लोड थे। प्राथमिक रूप से मिली जानकारी के अनुसार आज रविवार की सुबह केडी कंपनी के कर्मचारी कोरबा कुसमुंडा मार्ग के मध्य 6 नंबर बेरियर, डंफर पुल के पास बने साइलो के पास अपने कैंप से आना जाना कर रहे थे,इसी दौरान सुबह के तकरीबन 9 बजे 8 से 10 की संख्या में कबाड़ चोर,जिसमें अधिकांश महिलाएं थी, कुसमुंडा खदान से लोहे के समान को रेल पटरी पार कर सड़क किनारे खड़ी पिकअप वाहन में लाद रही थी, के केडी कंपनी के कर्मचारी अंकित ने देखा कि उक्त वाहन में उनके कंपनी के नए नए खिड़कियां भी लोड है, अंकित के गाड़ी के पास जाते ही,सभी कबाड़ चोर अंकित पर हावी हो गए,अंकित ने जैसे तैसे अपने कंपनी के अन्य लोगों को इसकी सूचना देने फोन निकाला तो चोर ने उस पर हमला कर दिया, अंकित जैसे तैसे बचे, इधर केडी कंपनी के अन्य कर्मचारियों की सूचना पर कुसमुंडा केडी कंपनी के संचालक अमरजीत सिंह भी साथियों संग मौके पर पहुंचे,उन्हें आता देख सभी चोर कबाड़ से भरी गाड़ी छोड़ मौके से भाग खड़े हुए। अमरजीत सिंह ने घटना की सूचना मोबाइल के माध्यम से कुसमुंडा पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस बिना समय गंवाए मौके पर पहुंची, कबाड़ से भरे से पिकअप को जप्त करते हुए थाने ले जाकर कानूनी कार्यवाही में जुट गई है।

आपको बता दें यह घटना आज सुबह 9 बजे की है,कोरबा कुसमुंडा मुख्य मार्ग के किनारे दिन दहाड़े चोर रेल पटरियों को पार कर खदान घुस रहे हैं, लोहे के समान को पार कर रह हैं,जिस स्थान कर यह चोरी की घटना हो रही है वहां से तकरीबन 200 मीटर की दूरी पर डंफर पुल है,जिसके ऊपर 6 नंबर बेरियर बनाया गया है, जहां त्रिपुरा स्टेट रायफल के जवानों की तैनाती है, बावजूद इसके चोर उन्हीं के आँखों के समाने से बड़ी आसानी से चोरी की घटना को अंजाम दे रहे है। चोर रात के साथ साथ दिन में भी चोरी करने से डर नहीं रहे है, बल्कि कोई विरोध कर रहा तो उसे भी लड़ने मारने को जुट जा रहे हैं। इस पूरी घटना को लेकर क्षेत्र के निजी कम्पनियों के लोगों में काफी आक्रोश हैं, उनका कहना है कि ऐसे बेखौफ चोरों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए।

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026