ChhattisgarhKorba

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजयुमो ने चलाया “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान, मंडल स्तर पर किया पौधरोपण युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष वैभव शर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुआ कार्यक्रम 

सतपाल सिंह

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजयुमो ने चलाया “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान, मंडल स्तर पर किया पौधरोपण

युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष वैभव शर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुआ कार्यक्रम

कोरबा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिला कोरबा द्वारा जिले के विभिन्न मंडलों में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

भारतीय जनता पार्टी के निर्देशानुसार आयोजित इस अभियान के अंतर्गत युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष वैभव शर्मा के नेतृत्व में सभी मंडल, बालको नगर मंडल के युवा मोर्चा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बालको हनुमान मंदिर परिसर में पौधरोपण किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष वैभव शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान जनआंदोलन का रूप ले चुका है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण सबसे बड़ी आवश्यकता है और प्रत्येक नागरिक को वृक्षारोपण कर प्रकृति के संरक्षण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री तुषार साहू, बालको भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अश्वनी चंद्रा, महामंत्री  महेंद्र, कोरबा मंडल अध्यक्ष सागर टेवानी, हरदीबाजार मंडल अध्यक्ष  किशन सूर्यवंशी, जवाली मंडल अध्यक्ष हरीश कश्यप, कोरबा मंडल महामंत्री श्ऋषभगिरि गोस्वामी,  सोनू सहित बालको युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं ने अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनके संरक्षण का संकल्प लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026