Chhattisgarhछत्तीसगढ

प्रदर्शन पड़ा भारी! NEET पेपर लीक मामले में देवेंद्र यादव और कांग्रेस-NSUI कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज

बिलासपुर : NEET पेपर लीक मामले को लेकर बिलासपुर में हुए विरोध प्रदर्शन पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रदर्शनकारी भिलाई विधायक देवेंद्र यादव, NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़, प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय, जिला शहर अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा सहित अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ सिविल लाइन थाने में FIR दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार 3 जून को NSUI और कांग्रेस कार्यकर्ता केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के बंगले का घेराव करने के लिए निकले थे।

CG Ration Card New Rule: ऑनलाइन आवेदन की नई सुविधा शुरू, तुरंत मिलेगा आवेदन नंबर और रसीद

प्रदर्शनकारियों को बंगले तक पहुंचने से रोके जाने के बाद वे कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ गए, जहां प्रदर्शन के दौरान यातायात और कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति निर्मित हुई। पुलिस ने आरोप लगाया है कि प्रदर्शनकारियों ने अवैध रूप से रास्ता बाधित किया और बलवा जैसी स्थिति पैदा की।

CG RERA का बड़ा एक्शन: 595 प्रमोटर्स को नोटिस, कॉमन एरिया हस्तांतरण में बरती लापरवाही

इसी आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126(2), 190, 191(2), 292 और 293 के तहत मामला दर्ज किया गया है।बताया जा रहा है कि NEET पेपर लीक के विरोध में आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस और NSUI कार्यकर्ता मौजूद थे। अब इस मामले में दर्ज एफआईआर के बाद राजनीतिक हलकों में भी हलचल तेज हो गई है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026