Chhattisgarhछत्तीसगढ

RTE Admission 2026: जुलाई में दूसरे चरण की लॉटरी, हजारों छात्रों को मिलेगा बड़ा मौका

RTE Admission 2026: छत्तीसगढ़ में आरटीई (नि:शुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार) के तहत निजी स्कूलों में पहले चरण के तहत प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो गई है। राज्य में कुल 6868 स्कूलों में 22016 सीटों में प्रवेश होने हैं। पहले चरण की सीट आबंटन व लॉटरी में 14 हजार 403 विद्यार्थियों का चयन किया गया था। इसमें से 13120 सीटों में प्रवेश हुआ। इस दौरान 1283 सीटों में विद्यार्थियों ने प्रवेश नहीं लिया है। राजधानी रायपुर की बात की जाए तो लॉटरी में 3096 सीट पर 2606 छात्रों का चयन हुआ था जिनमें से 2297 सीटों पर प्रवेश हुआ। राज्य में 22 हज़ार 16 सीटों के विरुद्ध 38 हजार 439 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 27 हजार 203 पात्र एवं 11 हज़ार 236 अपात्र पाए गए। पात्र आवेदनों में से 14 हजार 403 विद्यार्थियों का चयन ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से किया गया था।

NIA Court In CG: झीरम और भीमा मंडावी हत्याकांड में बड़ा अपडेट, बस्तर के 21 मामलों की NIA कोर्ट में होगी सुनवाई

द्वितीय चरण में छात्र पंजीयन 1 जुलाई से

आरटीई प्रवेश के द्वितीय चरण के तहत न्यू स्कूल रजिस्ट्रेशन 8 जून से शुरू होकर 20 जून तक चलेगा। उसके बाद 25 जून तक नोडल प्राचार्य, डीईओ द्वारा सत्यापन कार्य किया जाएगा। फिर प्रवेश के लिए छात्र पंजीयन 1 से 11 जुलाई तक किए जा सकेंगे। इनका नोडल वेरिफिकेशन 15 जुलाई तक होगा। सीटों की लाॅटरी एवं आबंटन 27 से 31 जुलाई तक किए जाएंगे। चयनित विद्यार्थियों को 3 से 17 अगस्त के बीच स्कूल में दाखिला लेना होगा।

CG PSC Scam: ED की 9 ठिकानों पर बड़ी रेड, उत्कर्ष चंद्राकर के यहां से 8 लाख कैश जब्त

जानें किस जिले में किने दाखिला हुए

जिला – चयनित छात्र – दाखिला पूर्ण – दाखिला नहीं

  • कोरिया – 179 – 151 – 28
  • नारायणपुर – 35 – 33 – 02
  • बीजापुर – 14 – 13 – 01
  • कोरबा – 534 – 471 – 63
  • महासमुंद – 244 – 226 – 18
  • बलरामपुर – 798 – 790 – 08
  • मुंगेली – 702 – 673 – 29
  • सारंगढ-बिलाईगढ़ – 258 – 252 – 06
  • कवर्धा – 367 – 344 – 23
  • राजनांदगांव – 480 – 453 – 27
  • बालोद – 353 – 327 – 26
  • बेमेतरा – 315 – 302 – 13
  • मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर – 112 – 92 – 20
  • जशपुर – 543 – 527 – 16
  • कांकेर – 471 – 452 – 19
  • गरियाबंद – 193 – 180 – 13
  • सरगुजा – 273 – 249 – 24
  • बस्तर – 135 – 126 – 09
  • दन्तेवाड़ा – 35 – 30 – 05
  • सक्ती – 347 – 329 – 18
  • रायगढ़ – 544 – 461 – 83
  • जांजगीर-चाम्पा – 500 – 458 – 42
  • रायपुर – 2606 – 2297 – 309
  • धमतरी – 354 – 328 – 26
  • सुरजपुर – 427 – 379 – 48
  • बलौदा बाजार-भाटापारा – 457 – 422 – 35
  • बिलासपुर – 1509 – 1282 – 227
  • दुर्ग – 1059 – 945 – 114
  • सुकमा – 09 – 09 – 00
  • कोंडागांव – 101 – 83 – 18
  • गौरेला-पेंड्रा-मरवाही – 206 – 199 – 07
  • खैरागढ़-छुईखदान-गंडई – 195 – 191 – 04
  • मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी – 48 – 46 – 02
  • कुल – 14403 – 13120 – 1283

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026