Chhattisgarh

कांग्रेस ने अपने अभेद किले को रखा बरक़रार, भाजपा को दी करारी शिकस्त,

जगदलपुर । इंदिरा वार्ड क़ 16 के बहुचर्चित नगर निगम उपचुनाव में कांग्रेस ने भाजपा को 436 मतों के विशाल अंतर से विजय प्राप्त किया। कांग्रेस के रामकृष्ण तिवारी ( मुन्नु तिवारी ) को 814  मत प्राप्त हुए । वहीं भाजपा के उम्मीदवार मनोहर दत तिवारी को 378 मत प्राप्त हुए । कुल मतों की संख्या 1542 थी। दोनों ही दलों की प्रतिष्ठा इस पार्षद चुनाव के दौरान लगी थी। एक ओर जहां पूर्व विधायक रेखचंद जैन इस वार्ड के निवासी है। तो दूसरी ओर वर्तमान भाजपा विद्यायक एवं प्रदेश अध्यक्ष का यह विधानसभा क्षेत्र है।

यह जीत निश्चित तौर पर कांग्रेस के लिए बूस्ट का काम करेगी । कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता उनके नेताओं को आगामी चुनावों में पुनः एकजुट होकर कार्य करने की प्रेरणा देगी । गुटबाजी से परे होकर कोई भी लड़ाई लड़ी जाए तो परिणाम सदा सुखद होती है। यह इस वार्ड पार्षद चुनाव मे स्पष्ट परिलक्षित हुई।

वहीं भाजपा संगठन को चिंतन अवश्य करना चाहिए , हार और उसके कारणों की समीक्षा एवं जवाबदेही तय होनी चाहिए ।

यह उपचुनाव पूर्व पार्षद अब्दुल रशीद के निधन के बाद हुआ। करीब 23 वर्षों तक इस वार्ड में कांग्रेस का दबदबा कायम रहा, जिसे इस बार भी पार्टी ने बरकरार रखा। अब्दुल रशीद के करीबी रहे रामकृष्ण तिवारी ने इस विरासत को संभालते हुए जीत दर्ज की। चुनाव मुकाबला ‘तिवारी बनाम तिवारी’ के रूप में चर्चित रहा ।

वार्ड में कुल 1542 मतदाताओं में से 1229 ने मतदान किया, जिससे मतदान प्रतिशत 79.7% रहा। बूथ क्रमांक 1 में 666 और बूथ क्रमांक 2 में 563 वोट डाले गए।

 

बूथ 1 – कांग्रेसः 483, भाजपा: 157,

आप: 18, नोटा: 5

बूथ 2

कांग्रेसः 331, भाजपा: 221,

आपः 4, नोटा: 4

Ravindra Das Bureau Bastar

Ravindra Das covers economic policy, business developments, and financial matters affecting India and regional markets with addition of local news in Bastar Sambhag of Chhattisgarh. His analysis is data-driven and focused on clarity and accuracy. Areas of Expertise • Business and industry • Government economic policy • All Local News of Bastar Division Editorial Responsibility He ensures all data verified against authoritative sources. 📧 Contact: dasvindra3@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026