ChhattisgarhKorbaNATIONAL

निर्विरोध मनीष महंत बने श्रमजीवी पत्रकार संघ कुसमुंडा के अध्यक्ष

सतपाल सिंह

निर्विरोध मनीष महंत बने श्रमजीवी पत्रकार संघ कुसमुंडा के अध्यक्ष..

ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM

कोरबा। श्रमजीवी पत्रकार संघ कुसमुंडा इकाई की महत्वपूर्ण बैठक आज बुधवार को सम्पन्न हुई जिसमने संगठन के विस्तार एवं नई कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से मनीष महंत को निर्विरोध रूप से श्रमजीवी पत्रकार संघ कुसमुंडा इकाई का अध्यक्ष चुना गया। जिलाध्यक्ष शशिकांत डिक्सेना की अनुशंसा पर मनीष महंत की अध्यक्ष पद पर त्वरित मुहर भी लग गई।

अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद मनीष महंत ने संगठन के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पत्रकारों के हितों की रक्षा, संगठन की मजबूती तथा पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

बैठक में संगठन की नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया, जिसमें ग्रामीण अंचल के पत्रकार ओंमकार यादव को उपाध्यक्ष, कुलदीप मिरी को सचिव, नरेश महंत को कोषाध्यक्ष, सुनील राजपूत को सह सचिव, चित्रसेन नाहक को कार्यकारिणी सदस्य तथा कुलदीप साहू को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इस अवसर पर ओम गवेल (जिला महासचिव, श्रमजीवी पत्रकार संघ कोरबा), अभिषेक आदिले, सतपाल सिंह (जस्सू), नागेंद्र विश्वकर्मा (अध्यक्ष, प्रेस क्लब कुसमुंडा), जितेंद्र साहू, गुरदीप सिंह सहित संगठन के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के अंत में संगठन की मजबूती, पत्रकार हितों की रक्षा तथा क्षेत्र में निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देने के लिए सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026