एसईसीएल कुसमुंडा द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर जन जागरूकता लाने स्कूली बच्चों के लिए आज से तीन दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन
सतपाल सिंह
एसईसीएल कुसमुंडा द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर जन जागरूकता लाने स्कूली बच्चों के लिए आज से तीन दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन
आगामी 05 जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है, जिसका इस वर्ष संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) द्वारा घोषित मुख्य विषय “Inspired by Nature. For Climate. For Our Future” अर्थात “प्रकृति से प्रेरित। जलवायु के लिए। हमारे भविष्य के लिए।” तथा टैगलाइन “#NowForClimate” है। इस अवसर पर समस्त विद्यालयों एवं विभागाध्यक्षों को सूचित किया जाता है कि दिनांक 05 जून 2026 को एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र द्वारा Climate Action हेतु जनजागरुकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से विद्यार्थियों के लिए एसईसीएल कुसमुण्डा क्षेत्र के ऊर्जा क्लब (इंद्रा स्टेडियम के सामने) में प्रातः 09:00 बजे से तीन दिवसीय विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
दिनांक 05.06.2026 को अंतिम प्रतियोगिता (भाषण प्रतियोगिता) के पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा संबोधन किया जाएगा तथा प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। तीनों दिनों में भाग लेने वाले प्रतिभागियों एवं शिक्षकों हेतु नाश्ता / अल्पाहार की व्यवस्था की गई है।उपरोक्त सभी प्रतियोगिताओं में ज्यादा से ज्यादा बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित करें, जिससे बच्चों में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरुकता बढ़ाई जा सके तथा पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली को बढ़ावा मिल सके।







