
Abhishek Banerjee Attacked: पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में चुनाव के दौरान हिंसा में पीड़ितों के परिवारों से मिलने पहुंचे टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया. मारपीट के साथ उनपर पत्थर फेंके गए. इसके बाद अभिषेक बनर्जी को हेलमेट लगाकर वहां से भागना पड़ा.
हमले के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए अभिषेक बनर्जी ने कहा, “यह सब भाजपा प्रायोजित है. देखो उन्होंने क्या किया है. यह उनके लोकतंत्र का उदाहरण है. एक महीना भी नहीं हुआ है, और पुलिस कहीं दिखाई नहीं दे रही है.”
#WATCH | Sonarpur, West Bengal: TMC MP Abhishek Banerjee was beaten up by locals during his visit to Sonarpur to meet the post-poll victims' families pic.twitter.com/zkXxLJydqe
— ANI (@ANI) May 30, 2026
उन्होंने कहा, “…वे मुझे मारना चाहते थे. पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई है. हम इस बारे में हाई कोर्ट को जरूर बताएंगे. हम गवर्नर को भी इस बारे में बताएंगे. मैं जरूर कोर्ट जाऊंगा.”
सोनारपुर पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में आता है. जहां तृणमूल कांग्रेस नेता अभिषेक बनर्जी चुनाव के बाद हुई हिंसा के पीड़ितों से मिलने पहुंचे थे. यहां स्थानीय प्रदर्शनकारियों ने उनके साथ मारपीट की तथा पत्थर और अंडे फेंके.






