Chhattisgarhछत्तीसगढ

Rahul Gandhi Chhattisgarh Visit: छत्तीसगढ़ कांग्रेस की बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी के दौरे से पहले तेज हुई हलचल

Rahul Gandhi Chhattisgarh Visit: छत्तीसगढ़ कांग्रेस अब संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की तैयारी में जुट गई है। इस बीच जून में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का छत्तीसगढ़ दौरा प्रस्तावित है। करीब ढाई साल बाद राहुल गांधी छत्तीसगढ़ आएंगे। इससे पहले उनका आखिरी दौरा सितंबर 2023 में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान हुआ था।

ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM

लेमरू सुशासन तिहार शिविर में पहुंचे CM, जन समस्याएं सुनकर दिए समाधान के निर्देश

कांग्रेस का बड़ा प्रशिक्षण शिविर 21 जून से 30 जून तक आयोजित हो सकता है। रायपुर के चंपारण में शिविर लगाए जाने की चर्चा है। जिसमें छत्तीसगढ़ के साथ ही ओडिशा के जिला कांग्रेस अध्यक्ष भी शामिल होंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रस्ताव भेज दिया है।

अब राहुल गांधी के कार्यालय से जवाब का इंतजार है। कांग्रेस संगठन इसे आगामी चुनावों की तैयारी और जमीनी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में अहम कार्यक्रम मान रहा है। हाल ही में नियुक्त किए गए 41 जिला कांग्रेस अध्यक्षों को इस शिविर में विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। संगठन की कार्यप्रणाली, बूथ मैनेजमेंट, जनसंपर्क और चुनावी रणनीति पर वरिष्ठ नेता मार्गदर्शन देंगे। शिविर में राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के भी शामिल होने की संभावना है।

CG CRIME – AAP नेता रेप केस में गिरफ्तार, बीजापुर पुलिस की कार्रवाई

जिला, ब्लॉक और मंडल स्तर पर नियुक्तियां और प्रशिक्षण कांग्रेस के “संगठन सृजन अभियान” का हिस्सा है। यह अभियान 2025-26 में पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए चलाया जा रहा है। कांग्रेस इसे गुजरात मॉडल पर आधारित संगठनात्मक पुनर्गठन बता रही है, जिसमें बूथ से लेकर जिला स्तर तक सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर जवाबदेही तय करने पर फोकस रहेगा।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026