FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

प्रभारी मंत्री कवासी लखमा व विधायक रेखचंद जैन व चित्रकोट विधायक बेंजाम ने विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण कर खेल प्रतियोगिता का किया शुभारंभ…

 

जगदलपुर inn24. डिमरापाल स्थित मिनी स्टेडियम में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में रेगुलर जूनियर डॉक्टर संघ द्वारा आयोजित खेल प्रतियोगिताओं शुभारंभ हुआ, जिसमें प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा जी, विधायक रेखचंद जैन विधायक चित्रकोट राजमन बेंजाम,उपाध्यक्ष इंद्रावती विकास प्राधिकरण राजीव शर्मा एवं समाज सेवक पद्मश्री धर्मपाल सैनी उपस्थित हुए, और वृक्षारोपण किये ।

इस दौरान विधायक राजमन बेंजाम ने बताया कि छात्र जीवन में स्वयं भी खिलाड़ी रह चुके है और खेलों में इनकी बहुत ही रुचि रहती है। 100 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय स्तर तक खेल चुके है। और कहा कि पर्यावरण को संतुलन बनाये रखने के लिए वृक्षारोपण करना बहुत जरूरी है।

पढ़ाई के साथ-साथ शारीरिक संतुलन के लिए खेलना जरूरी है। खेलने से हमारी शरीर ही स्वस्थ नही रहता हमारा मन भी स्वस्थ रहता है।वही उपाध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा जीवन में खेलों का बहुत महत्व होता है, छत्तीसगढ़ प्रदेश में जब से भूपेश बघेल जिबकी सरकार बनी है छत्तीसगढ़ीया खेलो को पहचान देने का काम कर रही है।

राजीव गांधी युवा मितान के माध्यम से छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के आयोजन कर के ग्रामीण प्रतिभाओं को अलग पहचान दिलाई है।प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने कहा की मा बाप के बाद दूसरा डॉक्टर ही सबसे बड़ा होता है। जो सभी का ईलाज करते है भगवान के रूप होते है। कोरोना के समय मे डॉक्टरों का अहम रूप से योगदान रहा। मात्र दो साल मे ही कोरोना को जड़ से खत्म करने मे हर संभव मदद किये।

जगदलपुर से हर साल 100 डॉक्टर बनकर निकलते है। मै भूपेश बघेल जी को बधाई देता हूँ जिसने हमारानी हॉस्पिटल को 300 करोड़ की सौगात देकर सरक्षण दिया, आज हॉस्पिटल प्राइवेट हॉस्पिटल के जैसा दिख रहा है। उन्होंने कहा की आप सभी दिन रात मेहनत करते है, इसलिए मेरे और मेरी सरकार के तरफ से आप सभी को इस सफल आयोजन के लिए बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाये।प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, विधायक रेखचंद जैन, विधायक चित्रकोट राजमन बैंजाम के द्वारा मेराथन मे जीते गए सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार स्वरुप स्मृति चिन्ह भेट की गयी। इस दौरान विधायक रेख चंद जैन, विधायक राजमन बेंजाम,ईविप्रा उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, समाजसेवी धर्मपाल सैनी, सरपंच डिमरापाल मोती कश्यप,डॉ.जॉन मसीह,डॉ.अनुरूप साहू,डॉ. कमलेश एवं अन्य जूनियर डॉक्टर उपस्थित रहे।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *