खेल

PSL 2026 vs IPL: पीएसएल में विजेता टीम को मिलेगी सिर्फ इतनी प्राइज मनी, IPL के मुकाबले करोड़ों रुपये का है अंतर

PSL 2026 vs IPL: वर्ल्ड क्रिकेट में इस समय दो टी20 लीग खेली जा रही हैं, जिसमें सबसे ज्यादा ध्यान सभी का इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन पर है। वहीं दूसरी टी20 लीग पाकिस्तान सुपर लीग खेली जा रही है, जिसका ये 11वां सीजन खेला जा रहा है। पीएसएल 2026 सीजन का फाइनल मुकाबला तीन मई को पेशावर जाल्मी और हैदराबाद किंग्समेन टीम के बीच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसमें उससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस सीजन विजेता और उपविजेता टीम को मिलने वाली प्राइज मनी का ऐलान कर दिया है। पीसीबी लगातार अपनी टी20 लीग को आईपीएल से बेहतर बताने की कोशिश करती रहती है, लेकिन प्राइज मनी का ऐलान होने के बाद उनकी पूरी पोल पट्टी खुलकर सामने आ गई।

Home Loan @ 7.45%

CG Accident News : जांजगीर-चांपा में बड़ा सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस पलटी, 50 घायल

पीएसएल विजेता टीम को 5 करोड़ रुपये से भी कम मिलेगी प्राइज मनी

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पीएसएल 2026 को लेकर जो प्राइज मनी का ऐलान किया है उसमें उन्होंने विजेता टीम को 500,000 यूएस डॉलर देने का ऐलान किया है। मौजूदा समय में यदि इसे भारतीय रुपये में देखा जाए तो 47455250 रुपये आती है जिसमें ये 5 करोड़ रुपये से भी कम है। वहीं उपविजेता टीम को 300,000 यूएस डॉलर मिलेंगे यानी 28473150 रुपये दिए जाएंगे जिसमें रनरअप टीम को 3 करोड़ रुपये से भी कम मिलेंगे। ऐसे में आईपीएल के मुकाबले पीएसएल की विजेता टीम को मिलने वाली प्राइज मनी में काफी बड़ा अंतर देखने को मिलता है।

Passenger Jumps Out of Moving Flight: चेन्नई एयरपोर्ट पर चलती फ्लाइट से इमरजेंसी गेट खोल कूदा यात्री, मची अफरा-तफरी…हिरासत में पैसेंजर

आईपीएल में पिछले सीजन विजेता टीम को मिले थे 20 करोड़ रुपये

बीसीसीआई की तरफ से अभी इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का खिताब जीतने वाली टीम को प्राइज मनी के रूप में कितने रुपये मिलेंगे इसको लेकर ऐलान नहीं किया गया है। हालांकि पिछले सीजन को लेकर देखा जाए तो उसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जब आईपीएल 2025 की ट्रॉफी जीती थी तो उन्हें प्राइज मनी के रूप में कुल 20 करोड़ रुपये मिले थे, जबकि रनरअप रहने वाली पंजाब किंग्स की टीम को 12.5 करोड़ रुपये प्राइज मनी के रूप में दिए गए थे। ऐसे में आईपीएल और पीएसएल की विजेता टीम को मिलने वाली प्राइज मनी के बीच का अंतर देखा जाए तो वह 15 करोड़ रुपये से भी अधिक का देखने को मिलता है, जिसमें बीसीसीआई की तरफ से जब आईपीएल 2026 की प्राइज मनी का ऐलान किया जाएगा तो अंतर और अधिक बढ़ने की पूरी संभावना है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026