ChhattisgarhKorbaNATIONALTechnology

सुरक्षित नहीं भारत माला में सफर,दुर्घनाओं के साथ साथ लूट की भी खबर

सतपाल सिंह के साथ ओम गवेल की खबर

सुरक्षित नहीं भारत माला में सफर,दुर्घनाओं के साथ साथ लूट की भी खबर..

Home Loan @ 7.45%

कोरबा – आर्थिक कोरिडोर के तहत विशाखापटनम से झारखंड रांची के लिए बन रही भारत माला रोड फिलहाल बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है। कई स्थानों पर अधूरे निर्माण होने के बावजूद लोग कोरबा से बिलापसुर आने जाने के लिए इसमें आवाजाही कर रहे हैं। जिससे हादसे हो रहे है और रात में लूटपाट की घटनाएं भी हो रही है। कोरबा शहर निवासी प्रज्वल राठौर (26) आईसीआईसीआई बैंक में कार्यरत था। रायपुर के अस्पताल में भर्ती परिचित को देखने के लिए वह शुक्रवार की रात अपनी कार में स्वाना हुआ। भारतमाला हाईवे से गुजरते समय गुमिया टोल के पास अचानक सड़क पर सामने मवेशी आ गई। तेजरफ्तार कार मवेशी से टकराने से बेकाबू होकर डिवाइडर पर पलट गई। कार क्षतिग्रस्त होने के साथ ही मवेशी की मौत हो गई। प्रज्वल भी गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे शहर के निजी अस्पताल पहुंचाया गया। नहां उपचार के दौरान शनिवार को उसने दम तोड़ दिया। वहीं। शुक्रवार की रात कार में कोरबा शहर के ही सुरजीत सिंहअपनी पत्नी मेगा सिंह,मां बिमला सिंह व बेटी निष्ठा सिंह के साथ कार में सवार होकर बिलासपुर से आ रहे थे। इस बीच बलौदा-गुमिया के बीच अंधेरे में सड़क किनारे खड़े 4-5 बदमाशों ने कार रोकने की कोशिश की। कार नहीं रोकने पर उन्होंने पथराव किया। इस दौरान एक पत्थर शीशे को तोड़ते हुए अंदर पहुंचकर अंदर बैठी मेघा सिंह के आंख में लगी। जिससे आंख में गंभीर चोट लगी। डॉक्टर ने कॉर्निया क्षतिग्रस्त होना बताया है। आपको बता दें…

कोरबा से बिलासपुर शॉर्टकट मार्ग होने के कारण अब लोग दुपहिया और चारपहिया वाहन में में भारतमाला हाईवे से आवाजही करने लगे हैं। लेकिन अंधेरे में उक्त मार्ग पर आवाजाही खतरे से भरा है। क्योंकि हवि अभी आवाजाही के लिए – विधिवत रूप से खुला नहीं है, इसलिए निगरानी नहीं हो रही है। ऐसे में आसपास गांव के मवेशी हाइवे पर मंडराते रहते हैं। गलत दिशाओं से एकाएक वाहन भी सामने आ जाते हैं। इस वजह से अक्सर हादसे हो रहे हैं। दूसरी ओर यातायात का दबाव कम होने से रात में हाईवे पर सूनसान होने की वजह से बलौदा से उरगा के बीच असामाजिक तत्व व लूटपाट करने वाले गिरोह भी सक्रिय रहते हैं, जो रास्ते में वाहनों पर पथराव कर लूटपाट करते हैं। कोरबा से सतपाल सिंह के साथ ओम गवेल की खबर।

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026