Chhattisgarhछत्तीसगढ

IAS अधिकारी बनकर ठगी का खेल! लोगों से पैसे मांग रहा शातिर, अधिकारी ने दी चेतावनी

रायपुर : छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अधिकारी तारण प्रकाश सिन्हा के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर लोगों को मैसेज भेजकर ठगी की कोशिश करने का मामला सामने आया है। खुद अधिकारी ने इसकी जानकारी देते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

Home Loan @ 7.45%

CG में सनसनीखेज डबल मर्डर: आरक्षक की कथित दूसरी पत्नी का हमला, पहली पत्नी और बच्चे पर चाकू से वार, दो की मौत

मनरेगा आयुक्त IAS तारण प्रकाश सिन्हा ने कहा कि उनके नाम और फोटो का दुरुपयोग कर फर्जी फेसबुक आईडी बनाई गई है, जिसके जरिए लोगों को मैसेज कर मोबाइल नंबर समेत अन्य निजी जानकारी मांगी जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह आईडी पूरी तरह फर्जी है और इसका उनसे कोई संबंध नहीं है।

Iran US War: ईरान का बड़ा दावा – “हमने अभी तक अपनी मिसाइल क्षमता का बड़ा हिस्सा इस्तेमाल ही नहीं किया”, इजरायल-अमेरिका में हलचल

उन्होंने लोगों से अपील की है कि ऐसे किसी भी मैसेज पर भरोसा न करें और न ही अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा करें। यदि किसी को इस तरह की आईडी या संदिग्ध मैसेज मिलते हैं तो तुरंत उसे रिपोर्ट करें और इसकी जानकारी उन्हें भी दें। प्रशासन ने भी आम जनता से सोशल मीडिया पर सतर्क रहने और किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी से बचने की सलाह दी है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026