कोरबा के सर्वमंगला चौक पर पुलिस ने खोला प्याऊ घर, भीषण गर्मी में राहगीरों को मिलेगा साफ और ठंडा पानी
ओंकार यादव
कोरबा के सर्वमंगला चौक पर पुलिस ने खोला प्याऊ घर, भीषण गर्मी में राहगीरों को मिलेगा साफ और ठंडा पानी

कोरबा – जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत सर्वमंगला चौक में सर्वमंगला चौकी पुलिस द्वारा आज बुधवार को पुलिस प्याऊ घर की व्यवस्था की गई। कुसमुंडा थाना प्रभारी मृत्युंजय पांडेय द्वारा प्याऊ घर का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी के साथ सर्वमंगला चौकी प्रभारी वैभव तिवारी, एएसआई लक्ष्मी रात्रै सहित पुलिस स्टाफ मौजूद रहे। सभी ने तपती धूप में गुजर रहे राहगीरों को ठंडा पानी पिलाया, इसके अलावा पुलिस द्वारा राहगीरों को फलदार और छायादार पौधे भी वितरित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। राहगीरों के साथ साथ मवेशियों के लिए भी पीने के पानी के लिए कोटना की व्यवस्था चौक चौराहों में की गई। राहगीरों ने पुलिस द्वारा की गई इस व्यवस्था की खूब प्रशंसा की। इस अवसर पर कुसमुंडा थाना प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पांडेय ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि कुसमुंडा से कोरबा आने कर मुख्य मार्ग में राहगीरों के लिए पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं थी, भीषण गर्मी और हीट वेव की वजह से डिहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है, ऐसे में सर्वमंगला चौक पर राहगीरों के लिए साफ और ठंडा पानी पीने की पुलिस द्वारा व्यवस्था की गई। पुलिस का कार्य ना सिर्फ कानून व्यवस्था,अपराध नियंत्रण पर बल्कि समाज सेवा में भी अग्रणी भूमिका होनी चाहिए जिसके तारतम्य में यह कार्य किया जा रहा है। वहीं पौधे वितरण पर थाना प्रभारी ने कहा कि पेड़ पौधे हमारे जीवन का अभिन्न अंग है, जिनसे हमे ऑक्सीजन मिलता है,पर्यावरण साफ रहता है। हर किसी को पौधे लगाने चाहिए।






