CG Fraud Case: फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर आया कॉल, डर और दबाव में आई शिक्षिका, साइबर ठगों ने 14.60 लाख रुपये ठग लिए

CG Fraud Case: छत्तीसगढ़ के छुरा थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें एक शिक्षिका को फर्जी दिल्ली पुलिस अधिकारी बनकर ठगों ने 14 लाख 60 हजार रुपए की ठगी का शिकार बना लिया। यह घटना न केवल स्थानीय स्तर पर, बल्कि पूरे समाज में साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता की कमी को उजागर करती है, खासकर शिक्षित वर्ग के बीच। कैसे हुई ठगी का शिकार: मामले के अनुसार, ठगों ने खुद को दिल्ली पुलिस का अधिकारी बताकर पीडि़ता से संपर्क किया।
Leopard Attack: गांव में तेंदुए का आतंक – 3 साल की मासूम पर हमला, ग्रामीणों की सतर्कता से बची जान
उन्होंने शिक्षिका को बताया कि उनका आधार कार्ड अवैध गतिविधियों में इस्तेमाल हो रहा है और इसके कारण उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई हो सकती है। इस डर और मानसिक दबाव का फायदा उठाते हुए, ठगों ने खुद को पुलिस अधिकारी साबित करने के लिए फर्जी दस्तावेज भी दिखाए। ठगों ने लगातार महिला पर दबाव डालते हुए पहले 7 लाख रुपए की राशि ट्रांसफर करवाई और फिर कुछ दिनों बाद 7.5 लाख रुपए की रकम भेजने के लिए मजबूर किया। ठगी की रकम विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर की गई थी, इनमें से लगभग 70.000 रुपए कोटा (राजस्थान) स्थित एक खाते में भेजे गए, जबकि रायपुर स्थित एक अन्य खाते में लगभग 7.5 लाख रुपए ट्रांसफर किए गए।
पुलिस की तत्परता से बची कुछ राशि
घटना के खुलासे के बाद पुलिस की सक्रियता से लगभग 4 लाख से अधिक राशि को होल्ड करवा लिया गया, जिससे पीडि़ता को आंशिक राहत मिली है। हालांकि, पुलिस की जांच अभी भी जारी है और आरोपियों को पकडऩे के प्रयास किए जा रहे हैं।
CG Crime News : कलयुगी बेटे ने मां की ली जान, लकड़ी के पाटिया से हमला कर हत्या, इलाके में दहशत
पुलिस का बयान
एसडीओपी गरियाबंद गरिमा दादर ने बताया कि मामले की जांच जारी है और तकनीकी माध्यमों से आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।






