Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG Weather News : भीषण गर्मी के बीच बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में बारिश और अंधड़ के संकेत

CG Weather News :  छत्तीसगढ़ के मौसम का मिजाज बदलने वाला है. भीषण गर्मी से परेशान हो रहे लोगों को हल्की राहत मिल सकती है. मौसम विभाग ने आज यानी सोमवार को कुछ इलाकों में बारिश, अंधड़ और बिजली गिरने की संभावना जताई है. वहीं अगले 5 दिनों तक अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होने के आसार हैं. इस दौरान मध्य क्षेत्र में ग्रीष्म लहर जैसी स्थिति से हल्की राहत मिल सकती है. मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ के कुछ जगहों पर बारिश हुई. सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान राजनांदगांव में 44.5 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 23.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. संभावना है कि अगले दो दिनों में एक-दो पॉकेट में ग्रीष्म लहर चलेगी. वहीं एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने और तेज हवा (40-50 KMPH) चलने की संभावना है.

Home Loan @ 7.45%

लोरमी में देर रात कबाड़ी गोदाम में भीषण आग , लाखों का नुकसान, दमकल व्यवस्था फेल

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि एक उत्तर दक्षिण द्रोणिका पूर्वी उत्तर प्रदेश से तटीय उड़ीसा तक झारखंड तक विस्तारित है. दूसरा उत्तर दक्षिण द्रोणी का मन्नार की खाड़ी से उत्तर अन्दरूनी कर्नाटक तक फैला हुआ है. एक पूर्व पश्चिम द्रोणिका पूर्वी उत्तर प्रदेश से मणिपुर तक बिहार, गंगेटिक पश्चिम बंगाल के उत्तरी भाग, बांग्लादेश तक विस्तारित है. एक प्रति चक्रवात अंदरुनी महाराष्ट्र और उससे लगे तेलंगाना तथा उत्तर अंदरुनी कर्नाटक तक विस्तारित है. इन मौसम प्रणालियों के कारण आज एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं. एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ और बिजली गिरने की संभावना है.

कुसमुंडा निर्माणाधीन तीसरे मंजिल की दीवार बगल के मकान ऊपर गिरा, घर में दो रहे पति पत्नी आहे बच्चे मलबे में दबे..

अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है. बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के जिलों में ग्रीष्म लहर जैसी स्थिति से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है. दक्षिणी इलाके में वर्षा का मुख्य क्षेत्र रह सकता है. राजधानी रायपुर में आज ग्रीष्म लहर चलने की संभावना है. साथ ही रातें भी गर्म महसूस हो सकती है. अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026