Chhattisgarh
लोरमी में देर रात कबाड़ी गोदाम में भीषण आग , लाखों का नुकसान, दमकल व्यवस्था फेल
Lormi, लोरमी नगर के वॉर्ड क्रमांक 7 में देर रात एक कबाड़ी गोदाम में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी विकराल थी कि कुछ ही देर में लाखों रुपये का कबाड़ जलकर खाक हो गया।मिली जानकारी के मुताबिक, आग लगने की सूचना तुरंत नगर पालिका और संबंधित विभागों को दी गई, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि घंटों तक दमकल की गाड़ियां मौके पर नहीं पहुंचीं।इतना ही नहीं, शुरुआती समय में पुलिस की मौजूदगी भी नजर नहीं आई, जिससे हालात और बिगड़ गए।
आग बुझाने के लिए स्थानीय नगरवासियों ने खुद मोर्चा संभाला और कड़ी मशक्कत की, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया। इस घटना ने एक बार फिर नगर पालिका की दमकल व्यवस्था और आपातकालीन तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों में प्रशासन के खिलाफ नाराजगी साफ देखने को मिल रही है।






