
सक्ती कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देश पर और प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में *आज दिनांक 18/04/26* को आबकारी वृत्त जैजैपुर में दौरान गश्त मुखबिर द्वारा *वार्ड नंबर 20 बैहागुड़रु थाना हसौद* में *सुनिता डुप्ले पति रंजित कुमार उम्र 36 वर्ष के द्वारा अपने घर में महुआ शराब को विक्रय करने के लिए रखने की मुखबिर सूचना पर तत्काल मय स्टाफ जांच कार्यवाही करने पर उसके रहवासी मकान के कमरे से दो नग प्लास्टिक बोतलों में भरी 2.2 लीटर, 15 नग पन्नी पाउच में भरी 3.0 लीटर कुल 5.2 लीटर महुआ शराब एवं 19 पाव में भरी 3.42 लीटर देशी मदिरा प्लेन *कुल मात्रा 8.62 लीटर शराब* बरामद होने से धारा 34(2) के तहत प्रकरण कायम कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर आरोपिया को जेल निरुद्ध किया गया ।
उपरोक्त कार्रवाई में वृत्त जैजैपुर प्रभारी घनश्याम प्रधान, मु आर. रघुनाथ पैकरा, सैनिक विरेंद्र यादव,भीम साहू,आबकारी स्टाफ परसराम कहरा, बसंती चौधरी का सराहनीय योगदान रहा ।






