Chhattisgarhछत्तीसगढ

West Bengal Elections 2026: बंगाल चुनाव का असर रेल पटरियों तक, वोटरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान

West Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल की चुनावी रण का असर अब पटरियों पर भी दिखने लगा है। देशभर में रोजी-रोटी के लिए फैले बंगाल के वोटरों को मतदान केंद्रों तक सुरक्षित और समय पर पहुंचाने के लिए रेलवे ने भी अब स्पेशल सिग्नल दे दिया है। ये स्पेशल सिग्नल स्पेशल ट्रेनों का है। बिलासपुर रूट से होकर 16 स्पेशल ट्रेनें गुजर रही हैं। इनमें कुछ ट्रेनें शुरू हो चुकी है, जबकि कुछ मतदान से दो- चार दिन पहले चलाई जाएंगी। खास बात ये है कि जो हावड़ा रूट पिछले कई महीनों से ट्रेनों की लेटलतिफी के लिए बदनाम था, बीते एक सप्ताह से अचानक ट्रेनें राइट टाइम हो गई हैं।

Home Loan @ 7.45%

CG Transfer News: छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, नगरीय प्रशासन विभाग ने CMO के तबादलों की जारी की लंबी लिस्ट

गौरतलब है कि, असम के बाद अब पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग होनी है। रेल प्रशासन की इस सक्रियता को सीधे तौर पर 23 और 29 अप्रैल को होने वाले मतदान से जोड़कर देखा जा रहा है। रेलवे ने उन शहरों को फोकस किया है, जहां बंगाल असम और दक्षिण भारत के श्रमिक और मध्यम वर्गीय वोटर बड़ी संख्या में रहते हैं। इसमें पुणे- एलटीटी-वलसाड रूट, यहां से संतरागाछी और खड़गपुर के लिए स्पेशल ट्रेन दी गई है, ताकि महाराष्ट्र और गुजरात में रहने वाले वोटर समय पर पहुंच सके। दुर्ग- गोंदिया- इतवारी बिलासपुर जोन की ये तीन प्रमुख ट्रेनें स्थानीय स्तर पर बंगाल जाने वाले यात्रियों मददगार बनेंगी।

Sakti Vedanta Plant Blast Update : सक्ती वेदांता प्लांट ब्लास्ट में मौतों का आंकड़ा 21 के पार, एक और मजदूर ने तोड़ा दम

इसी तरह पटना- रक्सौल कॉरिडोर में स्पेशल ट्रेनों के जरिए मालदा- दिनाजपुर, वीरभूम और हल्दिया जैसे संवेदनशील चुनावी क्षेत्र के वोटरों को टारगेट किया गया है। इतना ही नहीं चुनावी सीजन के कारण गोंदिया में वॉशेबल एप्रॉन के काम के लिए 24 अप्रैल तक रद्द शालीमार एलटीटी एक्सप्रेस को रिशेड्यूल करते हुए चुनाव से पहले नया आदेश जारी कर फिर से बहाल कर दिया गया है। (Chhattisgarh Train Time Table) शालीमार- इतवारी के बीच भी नई साप्ताहिक ट्रेन की सौगात दी गई है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026