Chhattisgarhछत्तीसगढ

Heatwave Warning in CG: रायपुर सहित कई जिलों में अगले 48 घंटे तक हीटवेव का खतरा, राजनांदगांव में पारा 44°C पार

Heatwave Warning in CG: छत्तीसगढ़ में गर्मी अपने तेवर दिखा रहा है. दिनभर लोग गर्म हवाओं से परेशान हो रहे हैं. प्रदेश में शुक्रवार को अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ. अगले दो दिन तक इसी तरह मौसम रहने की संभावना जताई है. हालांकि इस दौरान राहत के आसार कम हैं. मौसम विभाग ने बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के जिलों में एक-दो पॉकेट में अगले 2 दिनों तक ग्रीष्म लहर चलने की संभावना जताई है. पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क रहा. सर्वाधिक अधिकतम तापमान राजनांदगांव में 44 डिग्री सेल्सियस, जबकि  सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक, आज मौसम शुष्क रहेगा और एक-दो पॉकेट में ग्रीष्म लहर चलने की संभावना है.

Home Loan @ 7.45%

कोरबा में रायफल शूटिंग एकेडमी का आज होगा भव्य शुभारंभ

मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि एक द्रोणीका उत्तर बिहार से दक्षिण छत्तीसगढ़ तक झारखंड और अंदरूनी ओडिशा तक विस्तारित है. एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर तटीय उड़ीसा और उसके आसपास फैला हुआ है. वहीं एक प्रति चक्रवात अंदरुनी महाराष्ट्र और उससे लगे तेलंगाना के ऊपर विस्तारित है. इन मौसम प्रणालियों के कारण प्रदेश में 18 अप्रैल को मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है. वहीं अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने के आसार नहीं है. मध्य भाग में ग्रीष्म लहर जैसी स्थिति बने रहने की संभावना है. इसके अलावा बस्तर संभाग के दक्षिणी हिस्से में गरज-चमक की स्थिति संभावित है.

*वेदांता पावर प्लांट हादसे की जांच के आदेश जारी*

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी रायपुर में आज मौसम शुष्क बना रहेगा. अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रह सकता है.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026