ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जाँजगीर का सीबीएसई 10वीं परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जाँजगीर में एक बार फिर उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि हासिल करते हुए सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं सत्र 2025-26 का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत दर्ज किया है। यह उपलब्धि विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा प्रबंधन के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। संस्था संचालक श्री आलोक अग्रवाल, डॉ. गिरिराज गढ़ेवाल एवं प्राचार्या श्रीमती सोनाली सिंह के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में अध्ययनरत सभी छात्र-छात्राओं ने इस वर्ष श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। सीबीएसई, नई दिल्ली द्वारा दिनांक 15 अप्रैल 2026 को घोषित परीक्षा परिणाम में विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की। विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों, माता-पिता एवं विद्यालय परिवार को समर्पित किया। शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन एवं अनुशासित शैक्षणिक वातावरण के कारण विद्यार्थियों ने यह उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त किया है। कक्षा 10वीं के मेधावी विद्यार्थियों में प्रथम स्थान यश साहू ने 95ः अंक प्राप्त कर हासिल किया। द्वितीय स्थान पर आर्यन सोनी ने 90ः अंक प्राप्त किए। तृतीय स्थान पर समृद्धि पाण्डेय ने 90ः अंक अर्जित किए। इसके अतिरिक्त लवली राठौर 86ः, देवेश देवांगन 86ः एवं व्राह्मी साहू ने 86ः अंक प्राप्त किए। आव्या अग्रवाल ने 85ः, अंशिका राठौर 84ः, आराध्य पाठक 84ः एवं श्रद्धा राठौर ने 81ः अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस अवसर पर संस्था के प्रबंधक श्री आलोक अग्रवाल, डॉ. गिरिराज गढ़ेवाल, प्राचार्या श्रीमती सोनाली सिंह, प्रबंधन समिति, पालक सलाहकार समिति, फीस निर्धारण समिति तथा समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। प्राचार्या श्रीमती सोनाली सिंह ने विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट परिणाम के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन एवं दृढ़ संकल्प का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में अपने कैरियर के लिए उचित विषय चयन करने हेतु प्रेरित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जाँजगीर को सत्र 2020-21 में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, नई दिल्ली द्वारा हायर सेकेंडरी कक्षाओं के संचालन हेतु वाणिज्य, गणित, विज्ञान, कला, विधि, आईटी एवं फिजिकल एजुकेशन विषयों की मान्यता प्राप्त है। विद्यालय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ कैरियर मार्गदर्शन की सुविधा भी प्रदान करता है। संस्था के प्रबंधक श्री आलोक अग्रवाल ने अपने संदेश में कहा कि विद्यालय सभी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी उन्हें कैरियर मार्गदर्शन एवं आवश्यक सहयोग प्रदान करता रहेगा। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और इसी प्रकार निरंतर सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।





