ChhattisgarhKorba
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी युवा मोर्चा के कोरबा ब्लॉक के अध्यक्ष बने बसंत सिंह, कार्यकताओं में हर्ष

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी युवा मोर्चा के कोरबा ब्लॉक के अध्यक्ष बने बसंत सिंह, कार्यकताओं में हर्ष

गोडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष प्रभुसिह जगत के नेतृत्व में कोरबा जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष जगत कुमार नेताम द्वारा कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत वैशाली नगर खम्हरिया निवासी बसंत सिंह गोंड को कोरबा ब्लॉक युवा मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से क्षेत्र व कार्यकताओं में हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं सहित विधायक प्रतिनिधि पाली तानाखार, कुलदीप सिंह मरकाम द्वारा उन्हें बधाई शुभकामनाएं प्रेषित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कमाना की है।





