*अंबेडकर जयंती पर नगर पंचायत बाराद्वार में 1करोड़ 15 लाख रुपए के विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन*

*अंबेडकर जयंती पर नगर पंचायत बाराद्वार में 1करोड़ 15 लाख रुपए के विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन*
जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर
सक्ती 14 अप्रैल को भारतीय सविंधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के 135 वें जयंती के मौके पर नगर पंचायत नया बाराद्वार में 1 करोड़ 15 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद कमलेश जांगड़े रहीं। जिन्होंने इस मौके पर विकास कार्यों का शिलान्यास किया। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गवेल ने की। इस मौके पर सांसद कमलेश जांगड़े ने बाराद्वार नगर वासियो को विकास कार्यों के लाभ मिलने पर बधाई देते हुए कहा की इससे नगर के चहुमुखी विकास में मदद मिलेगी। विदित हो कि हाल ही में गर्मी में पेयजल संकट को ध्यान रख सांसद ने 10 नये बोर स्वीकृत किये थे। जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा कहा की अम्बेडकर जयंती के पावन दिन पर जांजगीर चाम्पा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े मुख्य आतिथ्य में करोडो रूपये के विकास कार्यों का शिलान्यास कर नगर विकास को नई गति दी हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण कुर्रे एवं उपाध्यक्ष जितेश शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा की
जिसमें वार्ड क्रमांक 1-2 में 50 लाख की लगात के मंगल भवन, वार्ड क्रमांक 07 में उद्यान, 36 लाख विभिन्न वार्डों में नाली एवं सीसी रोड के विकास कार्यों का शिलान्यास होने पश्चात् नागरिकों को इसका लाभ मिलेगा।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष पंचायत सभापति आयुष शर्मा, भाजपा मण्डल अध्यक्ष गेंदराम मनहर, वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश सिंघानिया, जगेश राय, भाजपा जिला मंत्री अरुण शर्मा,मण्डल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा,सांसद प्रतिनिधि अमित कलांनोरिया, पार्षद अजय सिंह राजपूत, पार्षद ओम प्रकाश कुर्रे, पार्षद ज्योति राठौर, पार्षद प्रीति अनिल यादव, पार्षद अंजलि हेमंत साहू,कमलेश्वरी महावीर राठौर,
पार्षद अमित बरेठ, पार्षद पवन बंसल, पार्षद पुष्पा भरत कर्ष, पार्षद अंजू कुर्रे, पार्षद आरती खुरशे,पार्षद भोजराम, सीऍमओ मनोज कश्यप, लक्ष्मण देहारी, संतोष साहू, गणपत बरेठ, छतराम भैना,खीक राम बरेठ, कीर्ति सागर बरेठ, मोती लाल कुर्रे, समेत गणमान्य नागरिक शामिल हुए।






