अधिवक्ता संघ चुनाव 2026-28: ग्रन्थालय सचिव पद पर छतराम साहू को मिल रहा जबरदस्त जनसमर्थन, वरिष्ठ व युवा अधिवक्ताओं का भरोसा बना ताकत
सतपाल सिंह

अधिवक्ता संघ चुनाव 2026-28: ग्रन्थालय सचिव पद पर छतराम साहू को मिल रहा जबरदस्त जनसमर्थन, वरिष्ठ व युवा अधिवक्ताओं का भरोसा बना ताकत
जिला अधिवक्ता संघ, कोरबा के द्विवार्षिक चुनाव 2026-28 में ग्रन्थालय सचिव पद के लिए अधिवक्ता छतराम साहू का नाम तेजी से उभरकर सामने आ रहा है। बार के वरिष्ठ अधिवक्ताओं से लेकर युवा वकीलों तक, हर वर्ग में उन्हें व्यापक समर्थन मिल रहा है।
उनकी सरलता, व्यवहारकुशल स्वभाव और अधिवक्ता हितों के प्रति प्रतिबद्धता ने उन्हें एक लोकप्रिय उम्मीदवार बना दिया है। न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के बीच लगातार जनसंपर्क करते हुए वे अपनी प्राथमिकताओं—आधुनिक लाइब्रेरी, बेहतर संसाधन और पारदर्शी व्यवस्था—को स्पष्ट रूप से रख रहे हैं।
समर्थकों का कहना है कि छतराम साहू का विजन अधिवक्ता संघ को नई दिशा देगा और लाइब्रेरी व्यवस्था को अधिक सशक्त व उपयोगी बनाएगा।




