छत्तीसगढ

*मालखरौदा जनपद पंचायत परिसर में भव्य तरीके से मनेगी बाबा साहब डॉ अम्बेडकर की 135वीं जयंती….*

 

जिला रिपोर्टर सक्ती  उदय मधुकर

सक्ती भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की 135 वीं जयंती इस बार जनपद पंचायत मालखरौदा परिसर में बड़े हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाई जाएगी। इस हेतु तैयारियां जोरों पर है। इस संबंध में मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि शरण वर्मा ने बताया कि जनपद पंचायत मालखरौदा परिसर में स्थापित बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर जी की मूर्ति में टाईल्स लगाने का कार्य अंतिम चरण में है। आगामी 14 अप्रैल को बाबा साहब का जन्म जयंती की तैयारी में जनपद परिवार जुटा हुआ है। जनपद अध्यक्ष ने बताया कि 13 अप्रैल को स्थल की पूर्ण साफ सफाई के पश्चात 14 अप्रैल को शाम 5 बजे भब्य दीप प्रज्वलित कर जयंती मनाई जाएगी। जिसमें समस्त जनपद परिवार, सभी सरपंच एवं सचिव गणों सहित क्षेत्रवासी उपस्थित रहेंगे।

मालखरौदा जनपद परिवार आयोजन को सफल बनाने जुटा हुआ है। गौरतलब हो कि मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष के रूप में कार्यभार सम्हालने के एक साल भीतर ही श्री वर्मा ने मालखरौदा जनपद पंचायत भवन सहित परिसर का जीर्णोद्धार करवाया है। जिससे जनपद पंचायत मालखरौदा की सुंदरता देखते ही बनती है। जनपद अध्यक्ष के इस जनहितैषी कार्य की जनसाधारण में खूब चर्चा है …

 

Mahendra Karsh Bureau

Political Correspondent Mahendra Karsh is a correspondent at INN24 News, reporting on elections, legislative developments, and political,local crime, trends at the state and national levels. He is committed to balanced reporting and verified information. Areas of Expertise • Electoral politics • Government policies • Political analysis • Local News and crime Editorial Responsibility He ensures accuracy, fairness, and transparency in all political coverage and follows ethical journalism practices. 📧 Contact: mkkarsh947@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026