Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG Weather Update : तापमान में गिरावट के साथ छत्तीसगढ़ में ओलावृष्टि और अंधड़ की आशंका, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट ली है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार प्रदेश के कई हिस्सों में बुधवार को हल्की से मध्यम वर्षा और ओलावृष्टि दर्ज की गई। वहीं आज के लिए विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि कुछ क्षेत्रों में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और वज्रपात की संभावना भी बनी हुई है।

SECL कुसमुंडा में 2100 करोड़ रुपए का ‘कागजी कोयला’ महाघोटाला, साक्ष्यों को दबाने के लिए जनसंपर्क अधिकारी ने फैलाया झूठ, RTI कार्यकर्ता ने ठोंकी आपराधिक शिकायत

दुर्ग में दर्ज किया गया सर्वाधिक तापमान

बुधवार को प्रदेश का सर्वाधिक तापमान दुर्ग में 35.2°C दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी दुर्ग में 19.2°C रिकॉर्ड किया गया। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 33.6°C रहा, जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम है।

अन्य प्रमुख शहरों का तापमान इस प्रकार रहा:

  • बिलासपुर: 33.3°C
  • जगदलपुर: 30.7°C (सामान्य से 5.0°C कम)
  • अंबिकापुर: 31.7°C
  • माना एयरपोर्ट: 33.5°C

वर्षा का ब्यौरा

पिछले 24 घंटों में मानसून पूर्व वर्षा की सक्रियता देखी गई। दर्ज किए गए मुख्य आंकड़े:

  • देवभोग: 5 सेमी
  • करपावंद: 4 सेमी
  • देवकर: 2 सेमी
  • बिलासपुर: 8.6 मिमी

मौसम क्यों बदला?

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, फिलहाल प्रदेश में दो प्रमुख मौसमी प्रणालियां सक्रिय हैं। मध्य प्रदेश के मध्य भाग में समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) बना हुआ है। साथ ही दक्षिण-पूर्वी राजस्थान से मध्य प्रदेश होते हुए उत्तरी छत्तीसगढ़ तक फैली द्रोणिका (Trough) भी नमी ला रही है, जिससे वर्षा और ओलावृष्टि की संभावना बढ़ गई है।

*श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल*

आज कैसा रहेगा मौसम ?

मौसम विभाग ने आज 19 मार्च के लिए कड़ी चेतावनी जारी की है। प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि और अंधड़ की संभावना जताई गई है। राजधानी रायपुर में गुरुवार को आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहेगा। वर्षा या गरज-चमक के साथ छींटों के पड़ने की संभावना बनी हुई है। अधिकतम तापमान लगभग 34°C और न्यूनतम तापमान 24°C के आसपास रहने का अनुमान है। राहत की बात यह है कि अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान में 3-5°C की गिरावट बनी रहेगी, जिससे भीषण गर्मी से फिलहाल राहत मिलेगी।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026