FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम ने बदला रूप, रायपुर और आसपास जिलों में बारिश के साथ गिरे ओले

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी के बीच अचानक मौसम का मिजाज बदल गया है। सोमवार देर रात राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। कई इलाकों में मोटे-मोटे ओले भी गिरे, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। इस दौरान हवाएं 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं। तेज हवा और ओलावृष्टि के कारण कुछ स्थानों पर पेड़ गिरने की भी खबरें सामने आई हैं। सोमवार को दिन में प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है, जिसके बाद तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। मौसम विभाग का कहना है कि 17 मार्च को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने के साथ गरज-चमक और वज्रपात की संभावना है। साथ ही बहुत हल्की से हल्की बारिश भी हो सकती है।

रघुराज सिंह स्टेडियम में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 21 से 29 मार्च तक अखिल भारतीय रात्रिकालीन ड्यूस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता

राजनांदगांव रहा सबसे गर्म

प्रदेश में सोमवार को सबसे अधिक अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया।

आज का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की बारिश हो सकती है। वहीं कुछ इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और गरज-चमक के साथ वज्रपात की संभावना जताई गई है। आने वाले दो दिनों बाद प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और बिजली गिरने की भी आशंका है।

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम

रायपुर में 17 मार्च को आसमान आंशिक रूप से मेघमय रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

शासकीय इं वि. स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोरबा में पाँच दिवसीय ‘विद्यार्थी शोधशाला’ का भव्य शुभारंभ

कई जिलों में जारी किए गए थे येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने देर रात प्रदेश के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया था। चेतावनी के मुताबिक सरगुजा और बिलासपुर संभाग के सभी जिलों के साथ ही राजनांदगांव, कबीरधाम, बेमेतरा, रायपुर, बलौदाबाजार, नारायणपुर और सुकमा जिलों में गरज-चमक के साथ आंधी और तेज हवा चलने की संभावना जताई गई थी। यह चेतावनी 17 मार्च सुबह 6 बजे तक के लिए जारी की गई थी।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026