FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
खेल

World Cup Qualifiers: भारतीय महिला हॉकी टीम का कमाल, इटली को हराकर फाइनल में जगह पक्की, वर्ल्ड कप के लिए किया क्वालीफाई

World Cup Qualifiers: भारत ने महिला हॉकी वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। वर्ल्ड कप क्वालिफायर्स के सेमीफाइनल में भारत ने इटली को 1-0 से हरा दिया। इटली के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया की ओर से एकमात्र गोल मनीषा चौहान ने किया। अब फाइनल में भारत का सामना इंग्लैंड से होगा। भारतीय महिला हॉकी टीम अब 15 से 30 अगस्त तक बेल्जियम व नीदरलैंड्स की मेजबानी में खेले जाने वाले वर्ल्ड कप में हिस्सा लेगी।

जापान की ओर उत्तर कोरिया का अज्ञात प्रोजेक्टाइल लॉन्च, टोकियो में बजा इमरजेंसी अलर्ट; PMO ने जारी किया बड़ा बयान

पहले क्वार्टर में इंडिया और इटली के प्लेयर्स ने दिखाया शानदार खेल

इटली के खिलाफ मुकाबले की बात करें तो वहां भारतीय टीम के मिडफील्डर मनीषा चौहान ने 40वें मिनट में गोल किया। पहले क्वार्टर में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला था। भारत ने दो बार पूरी ताकत से सर्किल को भेदा लेकिन इटली ने गजब का पलटवार किया और कई बार गोल करने के मौके बनाए। लेकिन वहां टीम इंडिया के प्लेयर्स ने भी शानदार खेल दिखाया और पहले क्वार्टर में इटली को एक भी गोल करने नहीं दिया।

दूसरे क्वार्टर में पेनल्टी कॉर्नर का फायदा नहीं उठा सके टीम इंडिया के प्लेयर्स

भारत ने दूसरे क्वार्टर में गोल करने के कई मौके बनाए लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। भारत को पहला पेनल्टी कॉर्नर 18वें मिनट में मिला। वहां टीम इंडिया के लिए नवनीत कौर ने बेहतरीन शॉट खेला लेकिन इटली की गोलकीपर लुसिया इनेस कारुसो ने रोक दिया। 27वें मिनट में भारत को दूसरा पेनल्टी कॉर्नर मिला। इस बार नवनीत का शॉट गोल पोस्ट से काफी दूर रह गया। भारत को दोनों पेनल्टी कॉर्नर में सफलता नहीं मिली।

फ्लाइट यात्रा में गायब हुआ सोने का नेकलेस! जोधपुर-दिल्ली-रायपुर सफर के दौरान लगेज से चोरी, एयरपोर्ट CCTV खंगाल रही पुलिस

टीम इंडिया के लिए मनीषा चौहान ने किया गोल

दूसरे हाफ के शुरुआत में इटली ने जबरदस्त वापसी की। एमीलिया म्युनिटिस ने भारतीय डिफेंडर को मात दी। लेकिन गोलकीपर बिचू देवी खारीबाम ने शानदार खेल दिखाया। 40वें मिनट में भारत को फिर से पेनल्टी कॉर्नर मिला। इस बार टीम इंडिया को मनीषा चौहान ने सफलता दिलाई। मनीषा ने ताकतवर शॉट खेलकर इटली के डिफेंस को भेद दिया। भारत को आखिरी क्वार्टर में भी दो पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन वहां टीम इंडिया को सफलता हाथ नहीं लगी। आखिरी मिनट में इटली ने बराबरी के लिए पूरा जोर लगा दिया लेकिन उनकी टीम गोल करने में नाकाम रही।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026