FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarh

कोयला मजदूर सभा (HMS) की बढ़ती ताकत: कुसमुंडा में केंद्रीय नेतृत्व की मौजूदगी में 100 से अधिक श्रमिकों ने थामी यूनियन की सदस्यता

सतपाल सिंह

कोयला मजदूर सभा (HMS) की बढ़ती ताकत: कुसमुंडा में केंद्रीय नेतृत्व की मौजूदगी में 100 से अधिक श्रमिकों ने थामी यूनियन की सदस्यता

कोरबा – कोयला मजदूर सभा (HMS) ने आज कुसमुंडा क्षेत्र के विकासनगर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में एक भव्य सदस्यता ग्रहण समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में यूनियन की नीतियों और श्रमिक हितों के प्रति अटूट विश्वास जताते हुए 100 से अधिक नए सदस्यों ने अन्य संगठन को छोड़ एच एम एस संगठन की सदस्यता ग्रहण की।

 केंद्रीय नेतृत्व का मिला मार्गदर्शन:

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित केंद्रीय अध्यक्ष श्री बजरंगी शाही जी ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि HMS हमेशा से मजदूरों के हक की लड़ाई में सबसे आगे रही है। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में युवाओं और श्रमिकों का जुड़ना यह दर्शाता है कि संगठन सही दिशा में कार्य कर रहा है।

 मजदूर एकता पर जोर:

यूनियन के केंद्रीय महामंत्री नाथूलाल पांडेय ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा, “मजदूरों की एकता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। आज 100 से अधिक साथियों के जुड़ने से कुसमुंडा क्षेत्र में HMS न केवल मजबूत हुई है, बल्कि प्रबंधन के समक्ष श्रमिकों की आवाज और भी बुलंद होगी।” उन्होंने नए सदस्यों को आश्वस्त किया कि संगठन उनके हर सुख-दुख और अधिकार के लिए सदैव तत्पर रहेगा।

 उत्साहपूर्ण रहा माहौल :

शाम 6:30 बजे से शुरू हुए इस कार्यक्रम में विकासनगर कार्यालय परिसर ‘मजदूर एकता जिंदाबाद’ के नारों से गूंज उठा। सदस्यता लेने वाले श्रमिकों ने केंद्रीय नेतृत्व के प्रति अपना आभार व्यक्त किया और संगठन के अनुशासन व सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया।समारोह के सफल आयोजन पर स्थानीय पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर की और इसे कुसमुंडा क्षेत्र में यूनियन की एक बड़ी उपलब्धि बताया।

 स्थानीय नेतृत्व की रही सक्रिय भूमिका:

समारोह के सफल आयोजन और नए सदस्यों को जोड़ने में क्षेत्रीय महामंत्री अशोक कुमार साहू ने अहम् भूमिका निभाई जिसमे उनके सक्रिय पदाधिकारी एवं सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से महामंत्री अशोक कुमार साहू,अध्यक्ष सुरजीत सिंह (हैप्पी), मिलन पांडेय, आर. एस. पाल, सोनू प्रताप सिंह , मनीष सिंह, जनार्दन यादव, रामेश्वर वैष्णव,देवेंद्र सिंह,आर. के.तिवारी,संतोष कुमार सिंह, विकाश पाठक, अनंत त्रिपाठी, अखिल मिश्रा, विनोद यादव, सुमंत कुमार, शोभन साहू, विजय विश्वकर्मा, अभिषेक मिश्रा,नितिन शर्मा,प्रदीप गौतम, गौरव दास, राहुल साहू,एवं समस्त एच.एम.एस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

      नये सदस्य को संगठन मे जोड़ने मे अशोक साहू महामंत्री के नेतृत्व में राजाराम साहू, विजय विश्वकर्मा एवं देवेंद्र मिश्रा (अप्पू) की अगुवाई में सैंकड़ो की संख्या में नये सदस्यों ने एच एम एस का दामन थामा, इंटक यूनियन मे शामिल सक्रिय पदाधिकारी श्री सोहन लाल ने फिर से एच एम एस संगठन पर भरोसा जताया और पूरे उत्साह के साथ संगठन से जुड़े।समारोह के अंत में महामंत्री अशोक साहू ने केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और विश्वास दिलाया कि आने वाले समय में कुसमुंडा क्षेत्र में HMS का परचम और भी मजबूती से लहराएगा। इस कार्यक्रम का मुख्य थीम “नये सदस्य-नया जोश -नया हुंकार था जिसका तात्पर्य नये टीम के साथ नये लोगों का जुड़ना संगठन पर विश्वास जताना रहा जिसमे शत प्रतिशत सफलता मिली और एच एम एस संगठन को निःसंदेह मजबूती मिली है

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026