*पूर्व विधायक चैन सिंह सामले की धर्मपत्नी श्रीमती विजयलक्ष्मी को श्रद्धांजलि देने उमड़ी क्षेत्रवासियों की भीड़*

*जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर*
सक्ती पूर्व विधायक चैन सिंह सामले की धर्मपत्नी श्रीमती विजयलक्ष्मी सामले के दशगात्र वाले दिन 9 मार्च, सोमवार को आड़िल में आयोजित दशगात्र व श्रद्धांजलि सभा में उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करने क्षेत्रवासियों की भीड़ उमड़ पड़ी। सबने दिवंगत श्रीमती विजयलक्ष्मी सामले को श्रद्धा सुमन अर्पित किया और अपने क्षेत्र के लोकप्रिय जननेता व पूर्व विधायक चैन सिंह सामले को ढांढ़स बंधाया और दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े होने का भरोसा भी दिलाया। इन पलों में पूर्व विधायक चैन सिंह सामले ने सभी का आत्मीय आभार व्यक्त किया। विदित हो कि पूर्व विधायक तथा अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल प्रभारी झारखंड प्रदेश चैन सिंह सामले की धर्मपत्नी श्रीमती विजयलक्ष्मी सामले का बीते दिनों 28 फरवरी 2026 को लंबी बीमारी के पश्चात निधन हो गया था। वे अपने पीछे पुत्र नागेन्द्र प्रताप सिंह तथा कुंवर कर्ण प्रताप सिंह सहित बेटा- बहु , पति व बच्चों सहित परिवार रोता बिलखता छोड़ गई हैं। विदित हो कि दो बार रहे विधायक चैन सिंह सामले सक्ती जिले में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में से हैं। जो क्षेत्रवासियों के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े दिखाई देते हैं।






