CG News : छत्तीसगढ़ कांग्रेस में खटास! दो वरिष्ठ नेताओं ने इस्तीफा देकर लगाए गंभीर आरोप

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ कांग्रेस में पिछले कुछ समय से लगातार अंतरकलह जारी है। कांग्रेस संगठन के कई पदाधिकारी लगातार इस्तीफा देकर पार्टी से अलग हो रहे हैं। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है।
छत्तीसगढ़–महाराष्ट्र सीमा पर बाघ का आतंक: एक माह में दो मौतें, ग्रामीणों में डर का माहौल
बलरामपुर जिले के कांग्रेस जिला महामंत्री संजीव गुप्ता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इतना ही नहीं ब्लॉक अध्यक्ष जसिम अंसारी ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जिला कांग्रेस और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के दोनों दिग्गज नेताओं ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को अपना इस्तीफा भेजा है।
CG News : अवैध निर्माण और प्लाटिंग पर जिला प्रशासन की सख्ती, नगर निगम ने मौके पर तोड़ा अवैध कब्जा
इस्तीफा देते हुए कांग्रेस जिला महामंत्री संजीव गुप्ता ने जिला अध्यक्ष पर उपेक्षा का आरोप लगाया है। संजीव गुप्ता के इस आरोप का कांग्रेस जिला अध्यक्ष हरिहर प्रसाद यादव का भी बयान सामने आया है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने संजीव गुप्ता पर सहयोग न करने और पार्टी के कार्यक्रमों में उपस्थित न होने का आरोप लगाया है।
CG में सनसनीखेज घटना: महिला स्वास्थ्य कर्मी को चलती कार से फेंकने वाला आरोपी गिरफ्तार







