FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
खेल

IND vs NZ Final Live Streaming: फाइनल में आमने-सामने भारत और न्यूजीलैंड, जानिए कब, कहां और कैसे देखें LIVE

IND vs NZ Final Live Streaming: टी20 वर्ल्ड 2026 के फाइनल मुकाबले के लिए अहमदाबाद का मैदान पूरी तरह से तैयार है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस वर्ल्ड कप का फाइनल 8 मार्च को खेला जाएगा। सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से धोया था। वहीं टीम इंडिया ने फाइनल में इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह पक्की की थी। अब दोनों ही टीमें खिताब जंग को जीतकर वर्ल्ड कप ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाना चाहेगी।

बिलासपुर में सड़क पर बवाल: बहतराई स्टेडियम के सामने दो गुटों में जमकर मारपीट, पत्थरबाजी का वीडियो वायरल

टीम इंडिया के पास इतिहास रचने का मौका

अगर टीम इंडिया रविवार (8 मार्च) को अहमदाबाद में फाइनल मुकाबला अपने नाम कर लेती है तो वह अपनी धरती पर यह टूर्नामेंट जीतने वाली और टी20 वर्ल्ड कप का खिताब डिफेंड करने वाली पहली टीम बन जाएगी। वहीं न्यूजीलैंड की बात करें तो 2024 में ग्रुप स्टेज में बाहर होने के बाद कीवी टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार वापसी की है। पूरे टूर्नामेंट में पांच जीत और दो हार के साथ अब अपने पहले खिताब से एक जीत दूर है। फाइनल मुकाबला भारतीय समयनुसार शाम 7 बजे शुरू होगा और दोनों टीमों के कप्तान शाम 6:30 बजे टॉस के लिए मैदान पर आएंगे।

IND vs NZ फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग को लेकर बात करें तो भारतीय फैंस इस फाइनल मैच को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनलों पर देख सकते हैं। इस मैच की कमेंट्री कई लोकल भाषा में भी उपलब्ध होगी, जिससे देशभर के दर्शक अपने पसंदीदा भाषा में मैच का आनंद ले सकेंगे। स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पेड हैं तो आपको वहां मैच देखने के लिए पैसे खर्च करने होंगे।

CG Fraud Case : बैंक कर्मचारियों ने ग्राहकों के 55.70 लाख रुपए हड़पे, पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

फ्री में कैसे देख पाएंगे टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल?

बता दें कि अगर आपके स्मार्टफोन में जियो हॉटस्टार का ऐप है तो फिर आप अपने मोबाइल का डाटा खर्च करके स्मार्टफोन पर फ्री में इस मुकाबले की स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। इसके अलावा आप टीवी पर फ्री में इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट डीडी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसके लिए आपके घर में फ्री डिश टीवी का कनेक्शन होना चाहिए।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026