FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarh

CG Ration: राशन कार्डधारियों को बड़ी राहत, फरवरी का चावल नहीं मिला? मार्च में मिलेगा दो महीने का राशन एक साथ

जिला प्रशासन के निर्देश पर राशन दुकानों के माध्यम से मार्च में फरवरी और मार्च दोनों महीनों का अनाज एकमुश्त वितरित किया जाएगा।

CG Ration: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के राशन कार्डधारियों के लिए राहत भरी खबर है। जिन हितग्राहियों को फरवरी माह का राशन नहीं मिल पाया था, उन्हें अब मार्च में फरवरी और मार्च दोनों महीनों का राशन एक साथ दिया जाएगा। जिला प्रशासन ने इस संबंध में निर्देश जारी कर राशन दुकानों के माध्यम से एकमुश्त वितरण की व्यवस्था की है।

CG Police Transfer News: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 143 पुलिसकर्मियों के तबादले, कई थानों को मिले नए प्रभारी

फरवरी का राशन नहीं मिलने वालों को मिलेगा लाभ

प्रशासन के अनुसार जिन राशन कार्डधारियों को फरवरी 2026 का राशन किसी कारणवश नहीं मिल सका था, उन्हें मार्च माह में दोनों महीनों का राशन एक साथ दिया जाएगा। इसके लिए हितग्राहियों को अपनी संबंधित शासकीय उचित मूल्य दुकान पर जाकर राशन प्राप्त करना होगा।

चावल की कमी के कारण प्रभावित हुआ था वितरण

जानकारी के अनुसार फरवरी माह में प्रदाय केंद्रों पर आबंटन के अनुसार चावल की उपलब्धता कम होने के कारण राशन वितरण प्रभावित हुआ था। बाद में नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा उपलब्धता वाले केंद्रों से चावल का परिवहन कर उचित मूल्य दुकानों में भंडारण कराया जा रहा है, ताकि हितग्राहियों को राशन समय पर उपलब्ध कराया जा सके।

भंडारण प्रक्रिया पूरी करने के लिए समय सीमा बढ़ाई

खाद्य विभाग ने फरवरी माह के खाद्यान्न भंडारण को पूरा करने के लिए उचित मूल्य दुकानों में डीओ और टीसी की वैधता तिथि 15 मार्च 2026 तक बढ़ा दी है। इससे शेष दुकानों में भी खाद्यान्न का भंडारण पूरा किया जा सकेगा।

तेज रफ्तार का कहर: छत्तीसगढ़ में बस पलटी, 6 लोगों की मौत, कई घायल अस्पताल में भर्ती

इन खाद्यान्नों का भी किया जाता है वितरण

जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत पात्र राशन कार्डधारियों को चावल के साथ अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री भी दी जाती है। इसके तहत प्रत्येक राशन कार्ड पर प्रति माह राज्य योजना के अंतर्गत चना 2 किलो, गुड़ 2 किलो, नमक 1 से 2 किलो और शक्कर 1 किलो वितरित किया जाता है। इन सामग्रियों की खरीद और आपूर्ति की जिम्मेदारी राज्य की उपार्जन एजेंसी और नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा की जाती है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026