CG Crime : चंडी मंदिर में बदमाशों का हमला, पुजारी के साथ मारपीट से मचा हड़कंप
नशे में पहुंचे 3-4 युवकों ने मंदिर परिसर में मचाया उत्पात, पुजारी और सेवादारों के साथ की मारपीट; भालुओं के रोज आने के लिए भी प्रसिद्ध है चंडी पहाड़ी का मंदिर।

महासमुंद : सुप्रसिद्ध चंडी माता मंदिर घुंचापाली-बागबाहरा में उपद्रव और मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 3 से 4 युवक नशे की हालत में मंदिर परिसर में पहुंचे और वहां दहशत फैलाते हुए मंदिर के पुजारी और सेवादारों के साथ मारपीट की। जानकारी के अनुसार, चंडी पहाड़ी पर स्थित यह चंडी माता मंदिर भालुओं के प्रतिदिन मंदिर आने के लिए भी प्रसिद्ध है।
कुएं से पानी भरते वक्त हादसा: महिला की गिरकर हुई मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
शाम के समय मंदिर में भक्तों की भीड़ रहती है। इसी दौरान कुछ युवक मंदिर परिसर में पहुंचे और चाकू लहराते हुए उत्पात मचाने लगे। उपद्रवियों ने मंदिर के पुजारी और सेवादारों के साथ मारपीट भी की, जिससे मंदिर परिसर में मौजूद लोगों में भय का माहौल बन गया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
धान खरीदी में बड़ा खेल! बोरियों में पाइप से पानी डालते पकड़े गए कर्मचारी, वीडियो वायरल
वहीं उपद्रवियों द्वारा की गई मारपीट की पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो भी सामने आया है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है और CCTV फुटेज के आधार पर 3 से 4 आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।






