FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG News : शादी के बाद ही दूल्हा-दुल्हन को बातचीत की अनुमति! समाज ने लागू किया नया कानून

बालोद में सेन समाज ने जूता-छिपाई जैसी विवादास्पद विवाह रस्मों को पूरी तरह खत्म करने का फैसला किया

बालोद : जिले में सेन समाज ने विवाह और सामाजिक परंपराओं को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। समाज की बैठक में शादी से जुड़ी कई पुरानी रस्मों में बदलाव करने का फैसला किया गया है। सबसे अहम निर्णय यह लिया गया है कि विवाह समारोह में होने वाली जूता-छिपाई जैसी रस्मों को पूरी तरह बंद किया जाएगा। समाज के पदाधिकारियों का कहना है कि इन रस्मों के दौरान कई बार पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद की स्थिति बन जाती थी, जिससे रिश्तों में तनाव पैदा होता था। इसी कारण समाज ने इस परंपरा को समाप्त करने का फैसला लिया है।

Agniveer Recruitment 2026: रायपुर सेना भर्ती कार्यालय ने मांगे आवेदन, 10वीं पास युवाओं के लिए मौका, 1 अप्रैल आखिरी तारीख

इसके साथ ही सगाई के बाद और विवाह से पहले युवक और युवती के बीच मोबाइल पर निजी बातचीत पर भी रोक लगाने का निर्णय लिया गया है। समाज के प्रदेश अध्यक्ष पुनीत राम सेन ने बताया कि सगाई के बाद कई बार फोन पर बातचीत के दौरान गलतफहमियां पैदा हो जाती हैं, जिसके कारण शादी से पहले ही रिश्ते टूटने की नौबत आ जाती है। इन परिस्थितियों को रोकने और रिश्तों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से यह नियम बनाया गया है। यदि किसी विशेष परिस्थिति में बातचीत जरूरी हो, तो वह माता-पिता की मौजूदगी में ही की जा सकेगी। समाज की प्रदेश इकाई इस फैसले को पूरे छत्तीसगढ़ में लागू करने पर भी विचार कर रही है।

Raipur Police Commissioner Office Shift: रायपुर पुलिस कमिश्नर ऑफिस का बदला पता, अब इस नए स्थान से संचालित होगा पूरा कामकाज

सेन समाज के जिलाध्यक्ष संतोष कौशिक के मुताबिक मंगनी या सगाई के बाद यदि बिना उचित कारण रिश्ता तोड़ा जाता है तो जिम्मेदार परिवार के खिलाफ समाज की ओर से सामाजिक कार्रवाई की जाएगी। उनका कहना है कि ऐसे फैसलों से अनावश्यक विवादों को रोका जा सकेगा और परिवारों को मानसिक व आर्थिक नुकसान से भी बचाया जा सकेगा। समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष श्रीवास ने बताया कि समाज के सभी निर्णय अनुभव और सामूहिक सहमति के आधार पर लिए जाते हैं और हर सदस्य को इनका सम्मान करना चाहिए।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026