FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhछत्तीसगढ

Agniveer Recruitment 2026: रायपुर सेना भर्ती कार्यालय ने मांगे आवेदन, 10वीं पास युवाओं के लिए मौका, 1 अप्रैल आखिरी तारीख

Agniveer Recruitment 2026: भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती रैली में शामिल होने के इच्छुक अविवाहित पुरूष उम्मीदवारों को 01 अप्रैल 2026 तक विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु सेना भर्ती कार्यालय रायपुर से आवेदन आमंत्रित किया गया है। जिसमें अग्निवीर सामान्य ड्यूटी (शैक्षणिक योग्यता कक्षा 10वी में न्यूनतम 45 प्रतिशत अंको के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है एवं प्रत्येक विषय में 33 प्रतिशत अंक होना आवश्यक है)। अग्निवीर (क्र्लक / स्टोर कीपर तकनीकी) (शैक्षणिक योग्यता किसी भी विषय में कक्षा 12वी में न्यूनतम 60 प्रतिशित अंक एवं प्रत्येक विषय में 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है), अग्निवीर तकनीकी (शैक्षणिक योग्यता कक्षा 12वी (विज्ञान, गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान एवं अंग्रेजी विषय) में में 50 प्रतिशत अंक एवं प्रत्येक विषय में 40 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है) एवं अग्निवीर ट्रेडमेन (शैक्षणिक योग्यता कक्षा 10वी/8 वी उत्तीर्ण होना आवश्यक है एवं प्रत्येक विषय में 33 प्रतिशत अंक होना आवश्यक है) के पदों में भर्ती की जायेगी।

Raipur Police Commissioner Office Shift: रायपुर पुलिस कमिश्नर ऑफिस का बदला पता, अब इस नए स्थान से संचालित होगा पूरा कामकाज

सभी पदों हेतु निर्धारित आयु 172 वर्ष से 22 वर्ष है, आवेदक का जन्मतिथि दिनांक 01.07.2005 से 01.07.2009 के मध्य होना चाहिए।) इस भर्ती के नियम एवं अहताएँ भारतीय थल सेना द्वारा निर्धारित है। इस रैली में सम्मिलित होने के लिये भारतीय थल सेना के वेब साईट www.joinindianarmy.nic.inमें दिनांक 13.02.2026 से 01.04. 2026 तक ऑनलाईन पंजीयन करवाना आवश्यक है।

CG Naxal News: नक्सलियों का ‘ब्रेन’ गणपति नेपाल में गिरफ्तार, 15 बड़े कैडर कर सकते हैं सरेंडर

आवेदक अपना पंजीयन इंटरनेट के माध्यम से स्वंय कर सकते हैं या किसी इंटरनेट कैफे/सी.एस.सी./ इंस्टीट्यूट/के माध्यम से करवा सकते हैं। अधिक जानकारी और समस्या के लिये कार्यालयीन समय में सेना भर्ती सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के टेलीफोन नंबर 0771-2965212/0771-2965214 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026