Raipur Police Commissioner Office Shift: रायपुर पुलिस कमिश्नर ऑफिस का बदला पता, अब इस नए स्थान से संचालित होगा पूरा कामकाज

Raipur Police Commissioner Office Shift: रायपुर पुलिस कमिश्नर कार्यालय का ठिकाना बदल दिया गया है। अब पुलिस कमिश्नर का कार्यालय सी-3 बंगले में स्थानांतरित कर दिया गया है। गुरुवार यानी आज से यहां से कामकाज शुरू हो जाएगा। अभी पुलिस कमिश्नर कार्यालय पुराने राजस्व आयुक्त कार्यालय में संचालित किया जा रहा था। बता दें कि सी-3 बंगले में इससे पहले उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा का निवास हुआ करता था। चूंकि अब वे नवा रायपुर में शिफ्ट हो चुके हैं, इसलिए उनका बंगला खाली हो गया है।
CG Naxal News: नक्सलियों का ‘ब्रेन’ गणपति नेपाल में गिरफ्तार, 15 बड़े कैडर कर सकते हैं सरेंडर
यहीं वजह है कि अब इसी भवन को पुलिस कमिश्नर कार्यालय के रूप में उपयोग किया जाएगा। रायपुर के पहले पुलिस कमिश्नर डॉ। संजीव शुक्ला आज से नए कार्यालय में बैठकर कामकाज संभालेंगे। उनके साथ अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर अमित तुकाराम कांबले भी आज से नए कार्यालय में ही बैठेंगे। बता दें कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 23 जनवरी 2026 से पुलिस आयुक्त प्रणाली लागू हो गई है। 2004 बैच के आईपीएस अफसर संजीव शुक्ला को पहला पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। संजीव शुक्ला का जन्म 08 जनवरी 1967 को हुआ।
रायपुर से पढ़ाई की और M।Com की डिग्री ली। रायपुर में एसएसपी पद पर भी सेवाएं दे चुके हैं। डॉ। संजीव शुक्ला CID के प्रमुख अधिकारी के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। राष्ट्रपति द्वारा दिए जाने वाले पुलिस पदक दो अलग-अलग श्रेणियों में दो बार साल 2010 व साल 2022 में प्राप्त कर चुके हैं।






