FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhछत्तीसगढ

राज्यसभा चुनाव: भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा ने भरा नामांकन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बने प्रस्तावक

राज्यसभा सीट के लिए नामांकन के दौरान सीएम विष्णुदेव साय, भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू और सांसद बृजमोहन अग्रवाल समेत कई नेताओं ने किया जोरदार स्वागत, वरिष्ठ विधायक धरम लाल कौशिक भी बने प्रस्तावक।

रायपुर : राज्यसभा की छत्तीसगढ़ से खाली हो रही सीट के लिए भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा ने नामांकन दाखिल किया. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव और वरिष्ठ विधायक धरम लाल कौशिक प्रस्तावक बने. नामांकन दाखिल करने के लिए विधानसभा पहुंचने पर लक्ष्मी वर्मा का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित अन्य नेताओं ने जोरदार स्वागत किया.

Dantewada Naxal Encounter: पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में ACM एराजेश पुनेम मारा गया, SLR और इंसास रायफल समेत हथियार जब्त

बता दें कि छत्तीसगढ़ से राज्यसभा में इस समय पांच सदस्य प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. इनमें से दो सांसदों – फूलो देवी नेताम और केटीएस तुलसी का कार्यकाल 9 अप्रैल को समाप्त हो रहा है.

Rajya Sabha Elections 2026: राज्यसभा चुनाव के लिए आज नामांकन दाखिल करेंगी लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, राजनीतिक हलचल बढ़ी

वहीं राजीव शुक्ला और रंजीत रंजन का कार्यकाल 29 जून 2028 तक रहेगा. वहीं भाजपा के देवेन्द्र प्रताप सिंह 2 अप्रैल 2030 तक रहेगा.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026