FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ

Dantewada Naxal Encounter: पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में ACM एराजेश पुनेम मारा गया, SLR और इंसास रायफल समेत हथियार जब्त

Dantewada Naxal Encounter: दंतेवाड़ा-बीजापुर जिले के बॉर्डर में पुलिस और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में 5 लाख रुपए का इनामी माओवादी मारा गया है। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौके से एक SLR, इंसास रायफल, पिस्टल समेत बड़ी मात्रा में हथियार और नक्सली सामग्री बरामद की है। मारे गए माओवादी की पहचान भैरमगढ़ एरिया कमेटी के ACM एराजेश पुनेम के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार 3 मार्च को थाना गीदम क्षेत्र के ग्राम गुमलनार, गिरसापारा और नेलगोड़ा के बीच जंगल-पहाड़ी इलाके में नक्सलियों के हथियार और सामग्री डंप किए जाने की सूचना मिली थी।

Rajya Sabha Elections 2026: राज्यसभा चुनाव के लिए आज नामांकन दाखिल करेंगी लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, राजनीतिक हलचल बढ़ी

इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा के निर्देश पर DSP राहुल कुमार उइके के नेतृत्व में डीआरजी और बस्तर फाइटर्स के जवानों की टीम सर्चिंग के लिए रवाना हुई। दोपहर करीब 12:30 बजे पुलिस संदिग्ध इलाके की ओर बढ़ते हुए जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सर्चिंग और घेराबंदी कर रही थी। इसी दौरान रात करीब 8:30 से 9 बजे के बीच पहले से घात लगाए बैठे भैरमगढ़ एरिया कमेटी के 8 से 10 सशस्त्र माओवादियों ने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया। जवानों ने भी मोर्चा संभाला और माओवादियों की गोलियों का जवाब दिया।

अहमदाबाद की पावन धरती पर 28 फरवरी को लगभग पाँच हज़ार श्रद्धालुओं की भव्य उपस्थिति में “हारे के सहारे खाटू श्याम हमारे” महा नाट्य का दिव्य मंचन हुआ

पुलिस की जवाबी फायरिंग के बाद माओवादी अंधेरे और घने जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले। मुठभेड़ के बाद इलाके में सर्चिंग करने पर एक पुरुष माओवादी का शव बरामद हुआ।जिसकी पहचान ACM राजेश पुनेम के रूप में हुई है। इसपर 5 लाख रुपए का इनाम घोषित है। शव के साथ ही SLR रायफल, इंसास रायफल, पिस्टल, वॉकी-टॉकी, मैगजीन और बड़ी संख्या में जिंदा और खाली कारतूस बरामद किए गए।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026