FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
NATIONALभारत

Sonam Raghuvanshi Saree Holika Dahan: होलिका दहन में जलाई जाएगी सोनम की साड़ी, राजा रघुवंशी की मां बोलीं – बेटे के खून से खेली होली

होलिका की आग में बेटे के दर्द की निशानी जलाकर बुराई के अंत का संदेश देगा राजा रघुवंशी का परिवार

Sonam Raghuvanshi Saree Holika Dahan: होलिका दहन से पहले राजा रघुवंशी का परिवार इस बार एक अनोखा फैसला लेने जा रहा है. वे राजा की पत्नी सोनम की वही साड़ी होलिका में जलाएंगे, जो उसने शादी के फेरे के समय पहनी थी. परिवार का कहना है कि यह कदम उनके बेटे को मिली तकलीफ का और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देगा. राजा की मां कहती हैं कि सोनम जेल में है, उसे तो नहीं जला सकते, लेकिन उसकी यादों को आग के हवाले कर राजा के साथ हुई बुराई का अंत जरूर करेंगे. राजा रघुवंशी का परिवार इस बार होलिका दहन के साथ एक और प्रतीकात्मक कदम उठा रहा है. उनका कहना है कि आज रात होलिका की आग में सोनम की फेरे वाली साड़ी जलाई जाएगी. परिवार के अनुसार, यह सिर्फ एक कपड़ा नहीं बल्कि उस दर्द की निशानी है जिसने उनके घर का सुख छीन लिया.

CG CRIME – खेत ले जाकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध पर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

राजा की मां ने साफ कहा कि होलिका दहन हमेशा से बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक रहा है. उनका कहना है कि सोनम ने राजा को धोखे से अपनी ओर बुलाया और उसी रंग‑गुलाल के बहाने पूरे हादसे की कहानी आगे बढ़ी. मां का कहना है कि “सोनम जेल में है, उसे तो नहीं जला सकते, लेकिन उसकी साड़ी और उससे जुड़ी यादें आज खत्म कर देंगे.”

RTE Admission 2026: 15 दिनों में 16,500 से ज्यादा आवेदन, आरटीई प्रवेश को लेकर बढ़ी रुचि

राजा की मां ने पिछले साल की यादें भी साझा कीं. उन्होंने बताया कि पिछले होली पर सोनम ने ही राजा को रंग लगाने के लिए फोन करके अपने घर बुलाया था. दोनों ने साथ में गुलाल खेला था और उस समय कुछ भी गलत नहीं दिखा. लेकिन अब मां कहती हैं कि “जिस गुलाल की होली उन्होंने खेली थी, उसी गुलाल का बदला लेने के लिए सोनम ने इस साल राजा के साथ खून की होली खेली.” राजा की मां के पास पिछले साल की एक वीडियो है, जिसमें राजा खुशी‑खुशी होली खेल रहा है. वह बताती हैं कि आज उसी वीडियो को देखकर वो खुद को संभाल नहीं पा रहीं. उनकी आवाज़ भर आते हुए वे कहती हैं कि “राजा के जाने के बाद हमारे जीवन में अब कोई रंग नहीं बचा. न होली मनाएंगे, न दीपावली. अब हमारे घर में कभी त्योहार नहीं आएंगे.”

 

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026