FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhछत्तीसगढ

Holi Special Train 2026: होली पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए SECR चलाएगी 8 नई स्पेशल ट्रेनें, कुल 56 होली स्पेशल फेरे होंगे

होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए बिलासपुर मंडल से 15 स्पेशल ट्रेनें, सफर होगा आसान और आरामदायक

Holi Special Train 2026: होली त्योहार के दौरान बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेल ने इस वर्ष विशेष ट्रेनों का बड़ा प्लान तैयार किया है। इसी कड़ी में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल से होकर गुजरने वाली 15 होली स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की गई है, जिससे क्षेत्र के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

Israel US Iran War Updates: ईरान का बड़ा कदम – दुनिया की सबसे बड़ी तेल रिफायनरी पर हमला, अरामको में हड़कंप

रेलवे के अनुसार, तिरुपति-रक्सौल रूट पर यात्रियों की भारी मांग को देखते हुए तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। तिरुपति से ट्रेन नंबर 07051 दिनांक 21 और 28 फरवरी तथा 7 मार्च 2026 को चलेगी, जबकि रक्सौल से ट्रेन नंबर 07052 दिनांक 24 फरवरी, 3 मार्च और 10 मार्च 2026 को रवाना होगी।

पटना और चर्लपल्ली के बीच भी होली के दौरान खास ट्रेनें चलाई जाएंगी। इस रूट पर कुल 7 होली स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। पटना से ट्रेन नंबर 03253, 9 से 30 मार्च 2026 तक हर सोमवार और बुधवार को चलेगी।

Israel-Iran War News : दुबई, अबुधाबी, शारजाह और इजरायल में फंसे 150 से ज्यादा छत्तीसगढ़ी नागरिक, इजरायल-ईरान संघर्ष ने बढ़ाई मुश्किलें

22 कोच वाली होगी सभी ट्रेनें

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि हर स्पेशल ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें एसी टू टियर, एसी थ्री टियर, स्लीपर, जनरल और एसएलआर कोच शामिल रहेंगे, ताकि हर वर्ग के यात्रियों को सुविधा मिल सके। रेल प्रशासन का कहना है कि होली के समय ट्रेनों में अत्यधिक भीड़ रहती है और प्रतीक्षा सूची लंबी हो जाती है। ऐसे में स्पेशल ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को राहत मिलेगी और वे बिना परेशानी अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026