FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhछत्तीसगढ

Israel-Iran War News : दुबई, अबुधाबी, शारजाह और इजरायल में फंसे 150 से ज्यादा छत्तीसगढ़ी नागरिक, इजरायल-ईरान संघर्ष ने बढ़ाई मुश्किलें

Israel-Iran War News : अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध से गल्फ के देश भी प्रभावित हुए हैं. दरअसल, अमेरिका के ईरान पर हमले के बाद ईरान ने खाड़ी देशों भी में अमेरिकी बेस को निशाना बनाना शुरू कर दिया है. जिसकी वजह से खाड़ी देशों से उड़ाने प्रभावित हुई हैं. उड़ान रद्द होने से छत्तीसगढ़ के 150 से ज्यादा लोग दुबई अबुधाबी शारजाह और इजराइल में फंसे होने की आशंका है. रायपुर के व्यापारी भार्गव व्यास व्यापारिक कामों को लेकर अबू धाबी गए थे और इस युद्ध की वजह से उनकी फ्लाइट कैंसिल हो गई जिसके चलते वे अबू धाबी में फंस गए है भार्गव व्यास ने बताया कि पूरे अबू धाबी में इस वक्त दहशत का माहौल है छत्तीसगढ़ के सैकड़ों लोग दुबई में फंसे हुए हैं और स्कूल कॉलेज को बंद कर दिया गया है.

Public Holidays in March 2026: छत्तीसगढ़ में 3 दिन की सरकारी छुट्टी, सभी स्कूल, ऑफिस और बैंक रहेंगे बंद

सड़कों पर फोर्स या एंबुलेंस ही दिखाई दे रही है. बाजार और मॉल बंद होने से खाने पीने की समान की किल्लत शुरू हो गई है. वहीं, हमले की आशंका को देखते हुए किसी को भी बाहर निकालने की अनुमति नहीं है. घरों के दरवाजे बंद रखने को कहा गया है और जो होटल में हैं वह होटल में ही रुके रहे, ऐसे निर्देश दिए गए हैं.

Chhattisgarh Weather Update: मार्च की शुरुआत में छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर, पारा बढ़ा 4 डिग्री तक 

जानकारी के अनुसार कुछ क्षेत्र की बिजली भी गुल हुई है. मोबाइल नेटवर्क नहीं होने के कारण कॉलिंग मुश्किल हो रही है और अभी  व्हाट्सएप मैसेज के जरिए ही अपने लोगों को सिर्फ मैसेज भेज कर बात कर पा रहे हैं. अमेरिका की ओर से ईरान पर हमले के बाद खाड़ी देशों में उत्पन्न हुए हालात की वजह से छत्तीसगढ़ के कई लोगों ने खाड़ी देश की यात्रा रद्द कर दी है. छत्तीसगढ़ के ट्रैवल संचालक कीर्ति व्यास ने बताया कि होली के कारण अधिकांश लोग अपने परिजनों और दोस्तों के साथ छुट्टी में दुबई और खाड़ी देश जाते हैं, जिस तरीके से खाड़ी देश में युद्ध के बादल छाए हुए हैं, उसके बाद छत्तीसगढ़ के ढाई सौ से ज्यादा लोगों ने अपनी हवाई टिकटों को कैंसिल करा दिया है.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026