FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhछत्तीसगढ

Holi 2026 Alert: होलिका दहन के लिए गाइडलाइन जारी, बिजली तारों और सकरी गलियों में जलाने पर रोक

शांति समिति बैठक में निर्देश: खुले और सुरक्षित स्थान पर ही करें होलिका दहन, यातायात बाधित करने वालों पर होगी कार्रवाई

Holi 2026 Alert: होली पर्व को लेकर रंग गुलालों से बाजार सजने लगी है। वहीं दूसरी ओर होली को शांति पूर्ण तरिके से मनाने के लिए प्रशासन ने शुक्रवार को जिला यातायात विभाग के सामने शांति समिति की बैठक आयोजित की। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी व एसडीओपी बोनीफास एक्का, तहसीलदार आशुतोष शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि व नगरवासी मौजूद रहे। प्रशासन ने होलिका दहन केवल खुले और सुरक्षित स्थान पर करने का निर्देश दिया। बिजली तारों, भूसे के ढेर या सकरी गलियों के पास होली जलाने पर रोक रहेगी। बीच सडक़ पर होलिका दहन से यातायात बाधित होता है, इससे बचने की हिदायत दी गई।

CG CRIME : पत्नी की खौफनाक साजिश – प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, सड़क हादसा दिखाने की कोशिश

मुखौटा लगाकर उत्पात मचाने पर कठोर कार्रवाई होगी। कीचड़ या ज्वलनशील पदार्थ उपयोग करने पर भी कार्रवाई होगी। किसी पर जबरन रंग डालने या कपड़े फाडऩे जैसी हरकतों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। प्रशासन ने सोशल मीडिया पर भडक़ाऊ पोस्ट न करने की अपील की। किसी भी धर्म या समाज के खिलाफ आपत्तिजनक संदेश न फॉरवर्ड करें। प्रशासन ने संकेत दिया कि साइबर सेल भी पूरी तरह सतर्क रहेगी।

प्रदेश की अदालतों में खराब शौचालय व्यवस्था पर याचिका खारिज, हाईकोर्ट ने हस्तक्षेप से किया इनकार

जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से सामाजिक सद्भाव बनाए रखने का आग्रह किया गया। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर शांति भंग न हो, यह सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है। पुलिस ने आमजन से होली पर्व के दौरान सहयोग की अपील की। पुलिस ने कहा कि होली प्रेम, रंग और भाईचारे का पर्व है। इसे शांति और जिम्मेदारी के साथ मनाना सभी की जिम्मेदारी है। साथ ही, यातायात प्रभारी रविशंकर पांडेय ने कहा कि बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर ध्वनि विस्तारक यंत्र के उपयोग के लिए एसडीएम से अनुमति जरूर लें, ताकि बच्चों को पढ़ाई में व्यवधान न हो। शराब के नशे में या तीन सीट दोपहिया वाहन तेज रफ्तार में चलाने पर कार्रवाई की जाएगी।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026