WhatsApp Image 2026-02-28 at 19.44.55
Chhattisgarhछत्तीसगढ

होली से पहले किसानों को बड़ी सौगात, CM साय ने खातों में ट्रांसफर किए 10 हजार करोड़ से ज्यादा रुपए

ChatGPT said: बिलासपुर के रहंगी में किसान सम्मेलन के दौरान 263 करोड़ से अधिक के 89 विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास, 82 नए प्रोजेक्ट्स की रखी गई नींव

CG News: सीएम विष्णुदेव साय ने रिमोट का बटन दबाकर किसानों के खातों में 10 हजार 324 करोड़ की राशि अंतरित की है। बिलासपुर के ग्राम रहगी में आयोजित कार्यक्रम में सीएम साय ने जिले को विकास को नई गति देते हुए बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन में 263.17 करोड़ रुपये की लागत से 89 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें 7 कार्यों का लोकार्पण तथा 82 कार्यों का शिलान्यास शामिल है, जिससे क्षेत्रवासियों को तत्काल लाभ मिलेगा। साथ ही 247.18 करोड़ रुपये की लागत के 82 नए विकास कार्यों का शिलान्यास कर भविष्य की विकास योजनाओं की मजबूत नींव रखी।

सीएम के कार्यक्रम में बवाल: भाजपा कार्यकर्ता सुरक्षा कर्मियों से भिड़े, नेताओं ने संभाली स्थिति

‘कृषक उन्नति योजना’ के तहत राशि का ट्रांसफर

प्रदेश सरकार ‘कृषक उन्नति योजना’ के तहत 25 लाख 24 हजार किसानों को उनके बैंक खातों में सीधे अंतर की राशि के रूप में 10 हजार करोड़ रुपए सीधे अंतरित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्नदाता देश की अर्थव्यवस्था की मजबूत रीढ़ हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के विजन का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि किसानों की समृद्धि से ही ‘विकसित भारत’ का सपना साकार होगा।

आज का दिन किसान भाइयों के सम्मान का दिन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने संबोधन में कहा कि आज का दिन किसान भाइयों के सम्मान का दिन है। 25 लाख 28 हजार से अधिक किसानों ने धान बेचा है कृषक उन्नति योजना के माध्यम से आज 10 हजार करोड़ से अधिक की राशि किसानों के खाते में अंतरित की गई है। किसान भाई होली का त्योहार अच्छे से बनाएं इसलिए होली के पूर्व या राशि प्रदान की जा रही है। इस बार किसानों को बारदाने की कोई समस्या नहीं हुई, किसानों के खाते में राशि भी समय पर पहुंची है। हमारी सरकार किसान हितैषी सरकार है, हमारी सरकार ने किसानों की चिंता करते हुए उनके लिए उसे प्रगतिशील योजनाएं लाई है। किसान क्रेडिट कार्ड का फायदा आज करोड़ों किसान उठा रहे हैं। किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर खेती किसानी के लिए राशि प्रदान की जा रही है।

CG Crime News: रायपुर के सटोरिए गोवा से चला रहे थे ऑनलाइन सट्टा, करोड़ों का कारोबार उजागर

ऐसी व्यवस्था कहीं नहीं

सीएम ने कहा कि किसानों को धान की अच्छी कीमत दे रहे हैं ऐसी व्यवस्था कहीं नहीं है। भूमिहीन कृषि मजदूरों के खातों में में भी राशि अंतरित की जा रही है। खाद में सब्सिडी, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार सहित किसानों की समृद्धि के लिए हर स्तर पर काम किया जा रहा है। सहकारिता का विस्तार करते हुए इसे लाभकारी बनाने का भी प्रयास किया जा रहा है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री द्वारा किसानों को। 6000 रुपए सम्मान निधि की राशि प्रदान की जा रही है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026