खेल

IND vs PAK, T20 World Cup 2026: क्या फिर होगी भारत-पाकिस्तान की महा भिड़ंत? जानिए पूरा समीकरण और संभावनाएँ

IND vs PAK, T20 World Cup 2026: T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच एक और महामुकाबले की संभावना ने क्रिकेट फैंस की धड़कनें तेज कर दी हैं। क्या टूर्नामेंट में फिर से IND vs PAK का रोमांच देखने को मिलेगा। इसका जवाब अब पाकिस्तान के प्रदर्शन पर टिका है। फिलहाल पाकिस्तान सुपर-8 ग्रुप में तीसरे स्थान पर है और 28 फरवरी को श्रीलंका के खिलाफ पल्लेकेले के पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाला मैच उसके लिए करो या मरो साबित होगा।

Pakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान-आफगान सीमा पर बढ़ा तनाव, तालिबान ने पाकिस्तान मिलिट्री बेस पर ड्रोन स्ट्राइक VIDEO किया जारी

दरअसल, पाकिस्तान को नॉकआउट में जगह बनाने के लिए श्रीलंका को 65 रन या उससे अधिक के अंतर से हराना होगा या फिर लक्ष्य को 13 ओवर के भीतर हासिल करना होगा, ताकि वह न्यूजीलैंड को पछाड़ सके। अगर पाकिस्तान यह चुनौती पार कर लेता है, तो टूर्नामेंट में एक बार फिर भारत से भिड़ंत संभव है। दोनों टीमें पहले ही ग्रुप स्टेज में आमने-सामने आ चुकी हैं, जहां भारत ने शानदार जीत दर्ज की थी। भारतीय टीम ने ईशान किशन के शानदार प्रदर्शन के दम पर पाकिस्तान को 61 रनों से मात दी थी।

नॉकआउट में हो सकती है भारत-पाकिस्तान की टक्कर?

पहला समीकरण यह है कि अगर पाकिस्तान सुपर-8 में दूसरे स्थान पर रहते हुए सेमीफाइनल में पहुंचता है और भारतीय टीम अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहती है, तो दोनों टीमों के बीच सेमीफाइनल में मुकाबला हो सकता है। हालांकि, इसका संभावना बहुत कम है, लेकिन क्रिकेट में कुछ भी हो सकता है। दूसरा समीकरण यह है कि अगर दोनों टीमें अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबले जीत जाती हैं, तो फाइनल में एक बार फिर क्रिकेट की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्विता देखने को मिल सकती है।

CG News : यूथ कांग्रेस नेता के घर के बाहर दो कारों में लगी भीषण आग, पेट्रोल डालकर आगजनी की आशंका

पाकिस्तान के सामने मुश्किल काम

फिलहाल पाकिस्तान की स्थिति नाजुक है। पाकिस्तान सुपर-8 के ग्रुप-2 में दो मैचों में एक पॉइंट के साथ वह तीसरे स्थान पर है, जबकि न्यूजीलैंड तीन मैचों में तीन पॉइंट के साथ दूसरे नंबर पर मौजूद है। श्रीलंका पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है, लेकिन वह पाकिस्तान की उम्मीदों पर पानी फेर सकती है। अब सबकी निगाहें पल्लेकेले में होने वाले इस अहम मुकाबले पर टिकी हैं। क्या पाकिस्तान बड़ा उलटफेर कर सेमीफाइनल का टिकट हासिल करेगा और क्रिकेट जगत को एक और भारत-पाकिस्तान मैच का तोहफा देगा। इसका जवाब आज पल्लेकेले के मैदान पर मिलेगा।

 

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026