Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG News : यूथ कांग्रेस नेता के घर के बाहर दो कारों में लगी भीषण आग, पेट्रोल डालकर आगजनी की आशंका

राजधानी में कांग्रेस नेता विनोद कश्यप के घर के बाहर दो कारों में आग, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल; पेट्रोल डालकर आग लगाने की आशंका

रायपुर : राजधानी में यूथ कांग्रेस नेता विनोद कश्यप उर्फ भक्कू के घर के बाहर खड़ी दो कारों को अज्ञात उपद्रवियों ने आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और राजनीतिक हलकों में भी हलचल तेज हो गई है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने अज्ञात उपद्रवियों द्वारा पेट्रोल डालकर आगजनी की आशंका जताई है।

कोरबा कुसमुंडा मार्ग में पलटा कोयला लोड ट्रेलर,बाल बाल बचे लोग

कांग्रेस नेता ने इसे पुलिस की लापरवाही बताते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मामले में आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी को लेकर कार्यकर्ताओं से डीडीनगर थाने पहुंचने का आह्वान किया गया है।

CG Weather News : छत्तीसगढ़ में बढ़ी गर्मी, तापमान अगले दिनों में 4 डिग्री तक बढ़ने की संभावना

आज दोपहर 12 बजे महादेव घाट रोड स्थित थाने में प्रदर्शन की तैयारी की जा रही है। इधर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026